एजेंसी न्यूज

जरुरी जानकारी | शेयर बाजार में गिरावट से दो दिन में निवेशकों के सात लाख करोड़ रुपये डूबे

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. भारत-पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव के बाद शेयर बाजारों में उथल-पुथल के कारण निवेशकों की संपत्ति दो दिन में सात लाख करोड़ रुपये घट गई।

जरुरी जानकारी | शेयर बाजार में गिरावट से दो दिन में निवेशकों के सात लाख करोड़ रुपये डूबे

नयी दिल्ली, नौ मई भारत-पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव के बाद शेयर बाजारों में उथल-पुथल के कारण निवेशकों की संपत्ति दो दिन में सात लाख करोड़ रुपये घट गई।

भारत ने बृहस्पतिवार रात को जम्मू और पठानकोट सहित सैन्य स्थलों पर ड्रोन और मिसाइलों से हमला करने की पाकिस्तान की ताजा कोशिशों को तेजी से नाकाम कर दिया। दोनों देशों के बीच तनाव बढ़ने के बीच भारत ने उत्तरी और पश्चिमी क्षेत्रों में 15 जगहों पर इसी तरह की कोशिशों को नाकाम कर दिया।

पिछले दिन की गिरावट को जारी रखते हुए, बीएसई का 30 शेयरों वाला सूचकांक सेंसेक्स 880.34 अंक टूटकर 79,454.47 पर बंद हुआ। एनएसई निफ्टी 265.80 अंक गिरकर 24,008 पर बंद हुआ।

दो दिनों में बीएसई सेंसेक्स 1,292.31 अंक या 1.60 प्रतिशत टूट चुका है।

बीएसई में सूचीबद्ध कंपनियों का बाजार पूंजीकरण दो दिन में 7,09,783.32 करोड़ रुपये घटकर 4,16,40,850.46 करोड़ रुपये (4.86 लाख करोड़ डॉलर) रह गया।

मेहता इक्विटीज लिमिटेड के वरिष्ठ उपाध्यक्ष (शोध) प्रशांत तापसे ने कहा, “वैश्विक सूचकांकों में मजबूती के बावजूद घरेलू कारकों का भारतीय बाजारों पर दबाव बना रहा। भारत-पाक संघर्ष के कारण बढ़ते तनाव ने निवेशकों को स्थानीय शेयर बाजारों से दूर रहने के लिए प्रेरित किया।”

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on May 09, 2025 07:10 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).