देश की खबरें | देवास और सागर जिलों में हुए सड़क हादसों में सात लोगों की मौत, 20 घायल

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मध्य प्रदेश के सागर और देवास जिले में शनिवार को हुए दो सड़क हादसों में सात लोगों की मौत हो गयी जबकि 20 अन्य घायल हुए।

सागर/देवास, 18 फरवरी मध्य प्रदेश के सागर और देवास जिले में शनिवार को हुए दो सड़क हादसों में सात लोगों की मौत हो गयी जबकि 20 अन्य घायल हुए।

पुलिस अधीक्षक तरुण नायक ने बताया कि सागर में जिला मुख्यालय से करीब 70 किलोमीटर दूर निवारघाटी में छतरपुर जाने वाली सड़क पर एक तेज रफ्तार बस के पलट जाने से एक महिला सहित चार यात्रियों की मौत हो गयी और 20 लोग घायल हो गये।

उन्होंने कहा कि यह घटना सुबह छह बजे हुई और बस इंदौर से छतरपुर जा रही थी।

अधिकारी ने कहा कि गंभीर रूप से घायल तीन लोगों को सागर जिला अस्पताल भेजा गया है। उन्होंने कहा कि मृतकों की पहचान अभी नहीं हो पाई है।

दूसरी घटना में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (एएसपी) सूर्यकांत शर्मा ने कहा कि देवास जिला मुख्यालय से 140 किलोमीटर दूर एक दंपति और उनकी 18 वर्षीय बेटी की शनिवार सुबह रामनगर गांव के पास एक कार की चपेट में आने से मौत हो गई।

शर्मा ने कहा, ‘‘दंपति की खातेगांव के सरकारी अस्पताल में मौत हो गई, जबकि उनकी बेटी ने इंदौर के अस्पताल ले जाते समय रास्ते में दम तोड़ दिया।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

हॉर्मुज पर बढ़ते तनाव के बीच बड़ी कूटनीतिक पहल, नरेंद्र मोदी और इमैनुएल मैक्रों ने सुरक्षित समुद्री रास्तों पर बनाई साझा रणनीति

MI vs PBKS, IPL 2026 24th Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में पंजाब किंग्स ने मुंबई इंडियंस को 7 विकेट से रौंदा, लगाया जीत का चौका; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा गुजरात टाइटंस बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 25वें मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर लय बरकरार रखना चाहेगी गुजरात टाइटंस, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू