देश की खबरें | मुंबई में दुकान-सह-आवासीय इमारत में आग लगने से सात लोगों की मौत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मुंबई में रविवार सुबह दो मंजिला दुकान-सह-आवासीय इमारत में आग लगने से तीन नाबालिगों सहित सात लोगों की मौत हो गई। दमकल विभाग के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

मुंबई, छह अक्टूबर मुंबई में रविवार सुबह दो मंजिला दुकान-सह-आवासीय इमारत में आग लगने से तीन नाबालिगों सहित सात लोगों की मौत हो गई। दमकल विभाग के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

दमकल विभाग के अधिकारी ने बताया कि यह घटना सुबह पांच बजकर 20 मिनट पर चेंबूर इलाके की सिद्धार्थ कॉलोनी में हुई।

उन्होंने बताया कि इमारत के भूतल का इस्तेमाल दुकान के रूप में और ऊपरी मंजिल का इस्तेमाल आवास के रूप में किया जाता था।

उन्होंने बताया कि आग भूतल पर स्थित दुकान में बिजली के तारों और अन्य उपकरणों में लगी और बाद में इसने ऊपरी मंजिल को भी अपनी चपेट में ले लिया।

अधिकारी ने बताया कि इस घटना में सात लोग झुलस गए। उन्हें राजावाड़ी अस्पताल ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने सभी को मृत घोषित कर दिया।

अधिकारी ने बताया कि दमकल गाड़ियों, पानी के टैंकर आदि को घटनास्थल पर भेजा गया और सुबह 9.15 बजे तक आग पर काबू पा लिया गया।

मृतकों की पहचान पारिस गुप्ता (7), मंजू प्रेम गुप्ता (30), अनीता गुप्ता (39), प्रेम गुप्ता (30), नरेंद्र गुप्ता (10), विधि छेदीराम गुप्ता (15) और गीतादेवी धर्मदेव गुप्ता (60) के तौर पर की गई है।

आग लगने के कारणों के बारे में अभी पता नहीं चल पाया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

PBKS vs RCB, IPL 2026 61st Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा पंजाब किंग्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

KKR vs GT, IPL 2026 60th Match Scorecard: ईडन गार्डन स्टेडियम में कोलकाता नाइट राइडर्स ने गुजरात टाइटंस के सामने रखा 248 रनों का टारगेट, फिन एलन और अंगकृष रघुवंशी ने खेली धमाकेदार अर्धशतकीय पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा दिल्ली कैपिटल्स बनाम राजस्थान रॉयल्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Stats And Preview: प्लेऑफ की रेस में जीत दर्ज करने उतरेगी राजस्थान रॉयल्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू