देश की खबरें | त्रिपुरा में सात बांग्लादेशी गिरफ्तार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दक्षिण त्रिपुरा जिले में शुक्रवार को चार महिलाओं सहित सात बांग्लादेशियों को बिना किसी वैध दस्तावेज के भारतीय क्षेत्र में प्रवेश करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने यह जानकारी दी।

अगरतला, नौ मई दक्षिण त्रिपुरा जिले में शुक्रवार को चार महिलाओं सहित सात बांग्लादेशियों को बिना किसी वैध दस्तावेज के भारतीय क्षेत्र में प्रवेश करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि बीएसएफ ने भारत-बांग्लादेश सीमा के निकट करमटिला से सात बांग्लादेशियों को हिरासत में लिया।

सहायक महानिरीक्षक (कानून एवं व्यवस्था) अनत कुमार दास ने बताया कि गश्त के दौरान बीएसएफ ने करमटिला में अंतरराष्ट्रीय सीमा की ओर बढ़ रहे लोगों के एक समूह को देखा और सात बांग्लादेशी नागरिकों को हिरासत में ले लिया, क्योंकि वे बिना किसी वैध दस्तावेज के भारतीय सीमा में प्रवेश करने की कोशिश कर रहे थे।

उन्होंने बताया कि प्रारंभिक पूछताछ के बाद बीएसएफ ने सातों बांग्लादेशियों को मनुबाजार पुलिस थाने को सौंप दिया।

उन्होंने कहा, "बांग्लादेशी नागरिकों को बिना किसी वैध दस्तावेज के भारत में प्रवेश करने पर गिरफ्तार किया गया।"

एआईजी ने कहा कि पहलगाम आतंकवादी हमले के बाद भारत-बांग्लादेश सीमा पर सुरक्षा बढ़ा दी गई है।

उन्होंने कहा, "सीमा पार अपराध को रोकने के लिए बांग्लादेश के साथ 856 किलोमीटर लंबी अंतरराष्ट्रीय सीमा पर बीएसएफ को अलर्ट पर रखा गया है। सीमा पर कड़ी निगरानी सुनिश्चित करने के लिए सभी एहतियाती कदम उठाए गए हैं।"

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

T20 World Cup 2026 Semi Final Schedule: वेस्टइंडीज को हराकर सेमीफाइनल में भारत, 5 मार्च को वानखेड़े में इंग्लैंड से भिड़ंत; यहां देखें पूरा शेड्यूल

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया को 5 विकेट से हराकर सेमीफाइनल में बनाई जगह, संजू सैमसन ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें IND बनाम WI मैच का स्कोरकार्ड

Australia Women vs India Women, 3rd ODI Match Video Highlights: होबार्ट में ऑस्ट्रेलिया ने टीम इंडिया को 185 रनों से रौंदा, सीरीज में 3-0 से किया क्लीन स्वीप; यहां देखें AUS W बनाम IND W मैच का वीडियो हाइलाइट्स

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: कोलकाता में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया के सामने रखा 196 रनों का टारगेट, रोवमैन पॉवेल और जेसन होल्डर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\