जरुरी जानकारी | एनएसईएल के ब्रोकर के लिए 25 अगस्त से निपटान योजना शुरू होगीः सेबी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. बाजार नियामक सेबी ने बुधवार को कहा कि अब बंद हो चुके नेशनल स्पॉट एक्सचेंज लिमिटेड (एनएसईएल) मंच पर कारोबार करने वाले शेयर ब्रोकर के लिए 25 अगस्त से एक निपटान योजना की शुरुआत होगी।

नयी दिल्ली, नौ जुलाई बाजार नियामक सेबी ने बुधवार को कहा कि अब बंद हो चुके नेशनल स्पॉट एक्सचेंज लिमिटेड (एनएसईएल) मंच पर कारोबार करने वाले शेयर ब्रोकर के लिए 25 अगस्त से एक निपटान योजना की शुरुआत होगी।

भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड (सेबी) ने एक बयान में कहा कि यह निपटान योजना 25 फरवरी, 2026 को समाप्त होगी।

इस योजना का उद्देश्य उन शेयर ब्रोकर को निपटान का अवसर मुहैया कराना है जिनके खिलाफ सेबी ने एनएसईएल मंच पर कारोबार करने या कारोबार की सुविधा देने को लेकर आदेश पहले ही पारित किए हुए हैं और जो मामले फिलहाल किसी प्राधिकरण या मंच जैसे न्याय-निर्णय अधिकारी, प्रतिभूति अपीलीय न्यायाधिकरण या अदालतों के समक्ष लंबित हैं।

बाजार नियामक ने कहा, ‘‘यह निपटान योजना केवल प्रतिभूति कानूनों से संबंधित उल्लंघनों के निपटान के लिए है। इसका उन मामलों से कोई लेना-देना नहीं है जिनकी जांच उनके अधिकार क्षेत्र में आने वाली अन्य कानून प्रवर्तन एजेंसियों द्वारा की जा रही है।’’

इस योजना को चुनने से इन ब्रोकर को लंबित कार्यवाही के निपटान और उन्हें शीघ्र निष्कर्ष पर पहुंचाने का अवसर मिलेगा।

हालांकि, सेबी ने स्पष्ट किया है कि इस योजना में वे ब्रोकर शामिल नहीं हैं जिनके नाम एनएसईएल मामले में आर्थिक अपराध शाखा, प्रवर्तन निदेशालय या अन्य कानून प्रवर्तन एजेंसियों द्वारा दायर आरोपपत्रों में हैं। इसके अलावा शेयर बाजारों में चूककर्ता घोषित किए जा चुके ब्रोकर भी इसका हिस्सा नहीं होंगे।

हितधारकों की सहायता के लिए सेबी 25 अगस्त, 2025 को अपनी वेबसाइट पर ‘अक्सर पूछे जाने वाले सवालों’ (एफएक्यू) का विवरण भी जारी करेगा।

एनएसईएल मामला 2013 में जिंस एक्सचेंज मंच पर भुगतान चूक से संबंधित है। बड़े पैमाने पर भुगतान चूक होने से लगभग 13,000 कारोबारी प्रभावित हुए थे।

पिछले महीने, सेबी के निदेशक मंडल ने एनएसईएल के ब्रोकर के लिए निपटान योजना लाने से संबंधित एक प्रस्ताव को मंजूरी दी थी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

GT vs MI, IPL 2026 30th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा गुजरात टाइटंस बनाम मुंबई इंडियंस के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

PBKS vs LSG, IPL 2026 29th Match Scorecard: चंडीगढ़ मुकाबले में पंजाब किंग्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 54 रनों दी पटखनी, लगाया जीत का पंजा; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Will MS Dhoni Play in MI vs CSK IPL 2026 Match: मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के मुकाबले से पहले बड़ी खबर, क्या आईपीएल 2026 में वापसी करेंगे एमएस धोनी? फिटनेस को लेकर आया अपडेट

Manipur Tension: मणिपुर में फिर बढ़ा तनाव, उखरुल में पूर्व सैनिक समेत दो की हत्या से हालात बिगड़े; संदिग्ध उग्रवादियों पर FIR दर्ज