देश की खबरें | राजस्थान विधानसभा का सत्र शुक्रवार से फिर शुरू, राष्ट्रपति मुर्मू का संबोधन होगा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राजस्‍थान विधानसभा का सत्र शुक्रवार से फिर शुरू होगा जिसमें राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का विशेष संबोधन होगा।

जयपुर, 12 जुलाई राजस्‍थान विधानसभा का सत्र शुक्रवार से फिर शुरू होगा जिसमें राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का विशेष संबोधन होगा।

विधान सभा के प्रमुख सचिव महावीर प्रसाद शर्मा ने बताया कि 15वीं राजस्‍थान विधान सभा के पुन: शुरू हो रहे आठवें सत्र में शुक्रवार यानी 14 जुलाई को पूर्वाह्न 11 बजे विधानसभा के सदन में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का विशेष संबोधन होगा।

विधानसभा अध्यक्ष डॉ. सी.पी. जोशी ने बताया कि राजस्‍थान विधानसभा में राष्ट्रपति का संबोधन पहली बार हो रहा हैं, जो सदन के लिए गौरवशाली और ऐतिहासिक पल होगा।

राष्ट्रपति के स्वागत के लिए विधानसभा भवन में भव्य रोशनी की जा रही है। इस मौके पर राज्यपाल कलराज मिश्र, विधायक और कई गणमान्य लोग मौजूद रहेंगे। शर्मा ने बताया कि राष्ट्रपति के विधानसभा आगमन की सभी तैयारियों को अंतिम रूप दे दिया गया हैं।

राष्ट्रपति मुर्मू राष्ट्रमंडल संसदीय संघ (राजस्थान शाखा) के तत्वावधान में राजस्थान विधानसभा द्वारा आयोजित समारोह को शुक्रवार शाम को संबोधित करेंगी। दिन में उनका सीकर में खाटू श्याम जी मंदिर जाने का भी कार्यक्रम है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\