देश की खबरें | अगले आदेश तक यात्रियों के लिए सेवाएं बंद रहेंगी : दिल्ली मेट्रो

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राष्ट्रीय राजधानी में मेट्रो सेवाएं सरकार द्वारा जारी ‘अनलॉक 2’ दिशानिर्देशों के मद्देनजर अगली सूचना तक यात्रियों के लिए बंद रहेंगी।

नयी दिल्ली, 30 जून राष्ट्रीय राजधानी में मेट्रो सेवाएं सरकार द्वारा जारी ‘अनलॉक 2’ दिशानिर्देशों के मद्देनजर अगली सूचना तक यात्रियों के लिए बंद रहेंगी।

अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

यह भी पढ़े | यात्रियों के लिए बड़ी राहत, तत्काल टिकट की बुकिंग सेवा बहाल: 30 जून 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

दिल्ली मेट्रो 22 मार्च से ही बंद है जब कोरोना वायरस महामारी के मद्देनजर 'जनता कर्फ्यू' का आयोजन किया गया था। उसके बाद पूरे देश में लॉकडाउन लागू किया गया जो 25 मार्च से प्रभावी हुआ।

एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, "दिल्ली मेट्रो की सेवाएं सरकार द्वारा जारी दिशा-निर्देशों के मद्देनजर अगली सूचना तक यात्रियों के लिए बंद रहेंगी।"

यह भी पढ़े | विमानन कंपनी विस्तारा की घोषणा, कर्मचारियों के वेतन में दिसंबर तक 5 से 20 फीसदी तक की कटौती.

दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (डीएमआसी) ने यह घोषणा करने के लिए ट्वीट भी किया।

सामान्य दिनों में रोजाना औसतन 26 लाख से अधिक लोग मेट्रो रेल में यात्रा करते हैं।

गृह मंत्रालय ने सोमवार रात ‘लॉकडाउन 2’ के संबंध में विस्तृत दिशानिर्देश जारी किए थे जो एक जुलाई से लागू होंगे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

England vs Sri Lanka 1st ODI Match Stats And Preview: इंग्लैंड बनाम श्रीलंका मुकाबले में आज होगा हाई-वोल्टेज मुकाबला, मैच से पहले जानें स्टैट्स और प्रीव्यू

India Women vs Sri Lanka Women, Women's Asian Games 2026 Final Match Live Toss And Scorecard: कोरोगी स्पोर्ट्स पार्क में टीम इंडिया की कप्तान हरमनप्रीत कौर ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Lalbaugcha Raja Live Darshan: मुंबई में गणेशोत्सव की धूम, घर बैठे ऐसे करें 'लालबागचा राजा' के लाइव दर्शन, पाएं मन की मुराद

India Women vs Sri Lanka Women, Asian Games 2026 Final Match Toss Winner Prediction: महिला एशियन गेम्स 2026 के फाइनल में भारत और श्रीलंका के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें किस टीम का पलड़ा है भारी