देश की खबरें | असम में तीन जगह बाढ़ की गंभीर स्थिति, देश में 19 जगह नदियां चेतावनी के निशान से ऊपर: सीडब्ल्यूसी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. असम में नदियां उफान पर हैं जिसके कारण तीन जगह बाढ़ की गंभीर स्थिति उत्पन्न हो गई है, जबकि देशभर में कुल 19 स्थानों पर नदियों का पानी चेतावनी स्तर को पार कर गया है। केंद्रीय जल आयोग (सीडब्ल्यूसी) द्वारा सोमवार को जारी दैनिक बाढ़ संबंधी बुलेटिन से यह जानकारी मिली।

नयी दिल्ली, सात जुलाई असम में नदियां उफान पर हैं जिसके कारण तीन जगह बाढ़ की गंभीर स्थिति उत्पन्न हो गई है, जबकि देशभर में कुल 19 स्थानों पर नदियों का पानी चेतावनी स्तर को पार कर गया है। केंद्रीय जल आयोग (सीडब्ल्यूसी) द्वारा सोमवार को जारी दैनिक बाढ़ संबंधी बुलेटिन से यह जानकारी मिली।

असम में जिन तीन जगहों पर बाढ़ की गंभीर स्थिति उत्पन्न हुई है उनमें गोलाघाट और नुमालीगढ़ (जहां से धनसिरी (दक्षिण) नदी गुजरती है) और शिवसागर (जहां दिखो नदी गुजरती है) शामिल हैं। कुल मिलाकर असम में सात नदियों का जल स्तर कई स्थानों पर चेतावनी के निशान को पार कर गया है।

उत्तर प्रदेश में चार जगह, बिहार और ओडिशा में दो-दो जगह और मध्य प्रदेश में एक जगह नदी का जल स्तर सामान्य से ऊपर बाढ़ की स्थिति में पहुंच गया है। बुलेटिन के अनुसार, कुल 19 जगह नदियों का जल स्तर चेतावनी के निशान से ऊपर है।

उत्तर प्रदेश में घाघरा नदी एल्गिन पुल और अयोध्या में चेतावनी के निशान को पार कर गई है, जबकि फर्रुखाबाद और बदायूं में गंगा नदी का जल चेतावनी स्तर को पार कर गया है।

बिहार में बूढ़ी गंडक और कोसी नदियों का जलस्तर भी बढ़ने की सूचना है। अगले कुछ दिनों में पूर्वोत्तर और पूर्वी भारत में भारी से बहुत भारी बारिश होने का अनुमान है, जिससे बाढ़ की स्थिति और खराब हो सकती है।

भारत मौसम विज्ञान विभाग ने असम, मेघालय और मणिपुर के कुछ हिस्सों के लिए ‘रेड’ और ‘ऑरेंज’ अलर्ट जारी किया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Weather Forecast Today, April 24, 2026: दिल्ली-यूपी में भीषण गर्मी का अलर्ट, दक्षिण भारत के कुछ हिस्सों में बारिश की संभावना, जानें Mumbai में आज कैसा रहेगा मौसम

MI vs CSK, IPL 2026 33rd Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में चेन्नई सुपरकिंग्स ने मुंबई इंडियंस को 103 रनों से रौंदा, अकील होसेन ने चटकाए 4 विकेट; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Shubman Gill IPL Stats Against RCB: आईपीएल इतिहास में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं शुभमन गिल का प्रदर्शन, आंकड़ों पर एक नजर

RCB vs GT, IPL 2026 34th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम गुजरात टाइटंस के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी