देश की खबरें | सीरियल किलर चंद्रकांत झा को दिल्ली पुलिस ने महीनों की तलाश के बाद गिरफ्तार किया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा ने सीरियल किलर चंद्रकांत झा को गिरफ्तार कर लिया है। एक अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी।

नयी दिल्ली, 18 जनवरी दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा ने सीरियल किलर चंद्रकांत झा को गिरफ्तार कर लिया है। एक अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी।

चंद्रकांत झा ने 2006 और 2007 के बीच राष्ट्रीय राजधानी में आतंक मचाया था। झा एक साल से अधिक समय तक गिरफ्तारी से बचता रहा।

अधिकारी ने बताया कि चंद्रकांत झा पर पुलिस ने 50,000 रुपये का इनाम रखा था। वह हत्या के तीन मामलों में आजीवन कारावास की सजा काट रहा था।

अधिकारी ने कि अपराध शाखा ने झा का पता लगाने के लिए एक टीम बनाई गई और उसमें पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों को भी शामिल किया गया।

अतिरिक्त पुलिस आयुक्त ने बताया, "छह महीने से अधिक समय तक टीम ने झा के परिवार, मित्रों और सहयोगियों के गिरोह का पता लगाया। उन्होंने उसके पिछले अपराध स्थलों की जांच की और दिल्ली-एनसीआर, हरियाणा, उत्तर प्रदेश और बिहार में फल और सब्जी मंडियों में लोगों से पूछताछ की, जहां झा ने कभी काम किया था।"

'कॉल डेटा रिकॉर्ड' का विश्लेषण करते हुए टीम ने एक संदिग्ध मोबाइल नंबर की पहचान की, जिससे टीम अंततः झा के पास तक पहुंच पाई।

उन्होंने बताया कि 17 जनवरी को झा पुरानी दिल्ली रेलवे स्टेशन से बिहार भागने की फिराक में था उस दौरान ही एक सुराग के आधार पर टीम ने उसे गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस ने यह बताया कि 2006 और 2007 के बीच झा ने कई वीभत्स अपराध किए थे। उसका अपराध करने का तरीका इतना खतरनाक और क्रूर था कि उसने दिल्ली को हिलाकर रख दिया था।

मूल रूप से बिहार के रहने वाला झा दिल्ली में आजादपुर मंडी के पास रहता था और युवा पुरुषों से दोस्ती करते था, उन्हें नौकरी दिलाने और भोजन उपलब्ध कराने में मदद करते था।

वह अक्सर प्रवासी युवाओं के साथ ऐसा करता था।

छोटी-मोटी असहमतियां या कथित गलती पर ही वह गुस्से में आकर हत्या करने जैसा कदम उठा लेता था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 4th T20I Match Scorecard: हैदराबाद में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया के सामने रखा 248 रनों का विशाल लक्ष्य, शाई होप ने खेली तूफानी शतकीय पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 4th T20I Match Live Score Update: हैदराबाद में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का चौथा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? हैदराबाद में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच चौथे टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs West Indies, 4th T20I Match Live Toss And Scorecard: हैदराबाद में टीम इंडिया के कप्तान श्रेयस अय्यर ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड