खेल की खबरें | आस्ट्रेलिया ओपन से पहले बेटी को चिड़ियाघर ले गई सेरेना

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. आस्ट्रेलिया में कोरोना महामारी से जुड़े प्रोटोकॉल के तहत आस्ट्रेलियाई ओपन के लिये आये सभी टेनिस खिलाड़ियों को 14 दिन पृथकवास में रहना पड़ा ।

आस्ट्रेलिया में कोरोना महामारी से जुड़े प्रोटोकॉल के तहत आस्ट्रेलियाई ओपन के लिये आये सभी टेनिस खिलाड़ियों को 14 दिन पृथकवास में रहना पड़ा ।

तेईस बार की ग्रैंडस्लैम चैम्पियन सेरेना ने कहा कि वह रोज कैलेंडर पर एक दिन काटती थी और अपनी तीन वर्ष की बेटी ओलंपिया के साथ पूरा समय बिताया ।

पृथकवास से निकलने के बाद सबसे पहले क्या किया, यह पूछने पर उन्होंने कहा ,‘‘हम चिड़ियाघर गए ।’’

उन्होंने कहा ,‘‘ तीन साल की बेटी के साथ एक कमरे में बंद रहना और उसकी सबसे अच्छी दोस्त बनना कठिन था, खासकर व्यायाम और अभ्यास के बाद । लेकिन उसके साथ समय बिताने से बढकर मेरे लिये कुछ नहीं ।’’

पुरूष वर्गमें शीर्ष रैंकिंग वाले नोवाक जोकोविच का सामना इटली के जानिक सिनेर से होगा जो पृथकवास में रफेल नडाल के अभ्यास जोड़ीदार थे ।

आस्ट्रेलियाई ओपन आठ फरवरी से शुरू होगा ।

एपी

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\