विदेश की खबरें | श्रीलंका संसदीय चुनाव में पृथकवास वाले लोग अग्रिम मतदान करेंगे

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. श्रीलंका में पांच अगस्त के संसदीय चुनाव से पहले राष्ट्रीय चुनाव आयोग के अध्यक्ष महिंदा देशप्रिय ने रविवार को कहा कि पृथक-वास में रह रहे व्यक्तियों के लिए अग्रिम मतदान की तारीख 31 जुलाई तय की गयी है।

कोलंबो, 26 चुनाव श्रीलंका में पांच अगस्त के संसदीय चुनाव से पहले राष्ट्रीय चुनाव आयोग के अध्यक्ष महिंदा देशप्रिय ने रविवार को कहा कि पृथक-वास में रह रहे व्यक्तियों के लिए अग्रिम मतदान की तारीख 31 जुलाई तय की गयी है।

देश में 225 सदस्यीय संसद के निर्वाचन के लिए पांच अगस्त को चुनाव है और मतदान के लिये 1.6 करोड़ मतदाता पंजीकृत हैं।

यह भी पढ़े | आतंकवादी संगठनों के पाकिस्तानी आकाओं के नाम अब भी काली सूची में शामिल नहीं: UN रिपोर्ट.

चुनाव आयोग कोविड-19 महामारी से उत्पन्न स्वास्थ्य जोखिम के बीच स्वतंत्र एवं निष्पक्ष चुनाव का इंतजाम करने के लिए प्रयासरत है।

देशप्रिय ने कहा, ‘‘ इस महामारी ने चुनाव अधिकारियों को पृथक-वास में रह रहे लोगों के लिए अग्रिम मतदान दिवस तय करने के लिए बाध्य किया। पृथक-वास में रह रहे लोगों को अब 31 जुलाई को वोट डालने की इजाजत होगी। ’’

यह भी पढ़े | अमेरिका: टेक्सास पहुंचा इस साल का पहला अटलांटिक तूफान, बाढ़ की आशंका.

देशप्रिय ने कहा कि पृथक-वास वाले मतदाताओं की पहचान मीडिया के सामने उजागर नहीं की जाएगी।

श्रीलंका में चुनाव ड्यूटी वाले कर्मियों के लिए डाकमतदान के अलावा पहली बार किसी अन्य के लिए अग्रिम मतदान की तारीख तय की गयी है।

श्रीलंका कोरोना वायरस महामारी के मद्देनजर कई सुरक्षा दिशानिर्देशों का पालन करते हुए छद्म चुनाव अभ्यास के बाद पांच अगस्त के संसदीय चुनाव का समय पहले ही एक घंटे के लिए बढ़ा चुका है। चुनावों के कार्यक्रम को पहले दो बार स्थगित कर दिया गया था।

राष्ट्रपति गोटबाया राजपक्षे ने दो मार्च को कार्यकाल से छह महीने पहले ही संसद भंग कर दी थी और 25 अप्रैल को मध्यावधि चुनाव का आह्वान किया था। लेकिन कोरोना वायरस महामारी के चलते दो बार चुनाव स्थगित करने के बाद पांच अगस्त की तारीख तय की गयी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Pitch Report And Weather Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Prediction: तीसरे मुकाबले को जीतकर सीरीज में क्लीन स्वीप करना चाहेगी ऑस्ट्रेलिया महिला, घरेलू सरजमीं पर पलटवार करने उतरेगी वेस्टइंडीज महिला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match T20I Match Preview: कल वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच खेला जाएगा अहम मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट समेत सभी डिटेल्स

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Live Streaming In India: वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच आज खेला जाएगा तीसरा टी20, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त

\