देश की खबरें | मुंबई में 12 मंजिला रिहायसी इमारत में अलगी आग, कोई हताहत नहीं

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मुंबई के उपनगरीय चेंबूर इलाके की एक 12 मंजिला रिहायशी इमारत में शनिवार को भयानक आग लगने से छह लोग झुलस गये, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

मुंबई, आठ अक्टूबर मुंबई के उपनगरीय चेंबूर इलाके की एक 12 मंजिला रिहायशी इमारत में शनिवार को भयानक आग लगने से छह लोग झुलस गये, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

दमकल विभाग की ओर से न्यू तिलक नगर स्थित रेल व्यू एमआईजी सोसाइटी में लगी आग को बुझाने में तीन घंटे तक प्रयास करना पड़ा।

अधिकारी ने बताया कि दम घुटने के कारण तीन महिलाओं सहित छह लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया जिनकी हालत फिलहाल स्थिर है।

अधिकारी ने बताया कि दमकल विभाग को दोपहर करीब दो बजकर 43 मिनट पर फोन से आग लगने की सूचना मिली। उन्होंने बताया कि शाम पांच बजकर 50 मिनट तक आग पर पूरी तरह से काबू पा लिया गया।

अधिकारी ने कहा कि दमकलकर्मियों ने 12 मंजिला इमारत की खिड़कियों के बाहर निकले हिस्से पर फंसे कुछ लोगों समेत 33 लोगों को बचाया गया।

उन्होंने कहा कि इमारत की सीढ़ियों पर धुआं भरा हुआ था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RCB vs GT Stats In IPL: आईपीएल इतिहास में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम गुजरात टाइटंस का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आकंड़ें

RCB vs GT, IPL 2026 34th Match Toss Winner Prediction: एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम गुजरात टाइटंस के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी

RCB vs GT, IPL 2026 34th Match Key Players To Watch Out: आज रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम गुजरात टाइटंस के बीच होगा हाईवोल्टेज मुकाबला, इन स्टार खिलाड़ियों पर रहेंगी सबकी निगाहें

RCB vs GT, IPL 2026 34th Match Stats And Preview: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम गुजरात टाइटंस मुकाबले के बीच आज होगा रोमांचक मुकाबला, आज के मैच में बन सकते हैं ये अनोखे रिकॉर्ड