जरुरी जानकारी | सेंसेक्स की 680 अंक की लंबी छलांग, 43,000 अंक के पार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. शेयर बाजार में तेजी का सिलसिला मंगलवार को लगातार सातवें कारोबारी सत्र में जारी रहा। कोविड-19 के टीके के विकास में फाइजर की सफलता की खबरों के साथ वैश्विक बाजारों में तेजी के बीच सेंसेक्स 680 अंक की एक और लंबी छलांग लगा गया।

मुंबई, 10 नवंबर शेयर बाजार में तेजी का सिलसिला मंगलवार को लगातार सातवें कारोबारी सत्र में जारी रहा। कोविड-19 के टीके के विकास में फाइजर की सफलता की खबरों के साथ वैश्विक बाजारों में तेजी के बीच सेंसेक्स 680 अंक की एक और लंबी छलांग लगा गया।

बीएसई30 सेंसेक्स दिन में सर्वकालिक उच्चस्तर 43,316.44 अंक को छूने के बाद अंत में 680.22 अंक या 1.60 प्रतिशत की बढ़त के साथ 43,277.65 अंक पर बंद हुआ। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 12,643.90 अंक के अपने सर्वकालिक उच्चस्तर को छूने के बाद अंत में 170.05 अंक या 1.36 प्रतिशत की बढ़त के साथ 12,631.10 अंक पर बंद हुआ।

यह भी पढ़े | MP By Election Result 2020: उपचुनाव के रुझान पर बोले कमलनाथ, कांग्रेस को मिलेगी बड़ी जीत.

सेंसेक्स में बजाज फाइनेंस सबसे अधिक करीब नौ प्रतिशत चढ़ गया। इंडसइंड बैंक, एलएंडटी, बजाज फिनसर्व, एचडीएफसी, एसबीआई, आईसीआईसीआई बैंक, एचडीएफसी बैंक, ओएनजीसी और एक्सिस बैंक के शेयर भी लाभ में रहे।

वहीं दूसरी ओर टेक महिंद्रा, एचसीएल टेक, इन्फोसिस, नेस्ले इंडिया, सनफार्मा और टीसीएस के शेयर नुकसान में रहे।

यह भी पढ़े | Bihar Assembly Election Results 2020: बिहार विधानसभा और 11 राज्यों के उपचुनाव के नतीजें ECI की वेबसाइट, ऐप पर कैसे देखें?.

रिलायंस सिक्योरिटीज के संस्थागत कारोबार प्रमुख अर्जुन यश महाजन ने कहा, ‘‘बायोनटेक और फाइजर की कोविड-19 टीके के सफल चरण तीन परीक्षण की घोषणा के बाद निवेशकों का भरोसा कायम हुआ है।’’

उन्होंने कहा कि बिहार विधानसभा चुनाव में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन की हैरान करने वाली बढ़त से भी बाजार को समर्थन मिला।

अन्य एशियाई बाजारों में हांगकांग, सियोल और तोक्यो में लाभ रहा, जबकि शंघाई में गिरावट आई। शुरुआती कारोबार में यूरोपीय बाजार लाभ में थे।

शेयर बाजारों के अस्थायी आंकड़ों के अनुसार विदेशी संस्थागत निवेशकों ने सोमवार को शुद्ध रूप से 4,548.39 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे। अंतरराष्ट्रीय बेंचमार्क ब्रेंट कच्चा तेल 1.42 प्रतिशत की बढ़त के साथ 43 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

CSK vs DC, IPL 2026 18th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 18वें मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स को हराकर जीत का स्वाद चखना चाहेगी चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

PBKS vs SRH, IPL 2026 17th Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा पंजाब किंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच महा-मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

PBKS vs SRH, IPL 2026 17th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 17वें मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद को हराकर तीसरी जीत दर्ज करना चाहेगी पंजाब किंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

RR vs RCB, IPL 2026 16th Match Live Score Update: बारसापारा क्रिकेट स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट