जरुरी जानकारी | सेंसेक्स 446 अंक मजबूत, निफ्टी 17,800 अंक के पार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. रिलायंस इंडस्ट्रीज, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज और इन्फोसिस के शेयरों में बढ़त से मंगलवार को सेंसेक्स 446 अंक चढ़ गया। मुख्य रूप से वैश्विक बाजारों के सकारात्मक रुख से बाजार में तेजी आई।

मुंबई, पांच अक्टूबर रिलायंस इंडस्ट्रीज, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज और इन्फोसिस के शेयरों में बढ़त से मंगलवार को सेंसेक्स 446 अंक चढ़ गया। मुख्य रूप से वैश्विक बाजारों के सकारात्मक रुख से बाजार में तेजी आई।

बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स कमजोर रुख के साथ खुलने के बावजूद अंत में 445.56 अंक या 0.75 प्रतिशत की बढ़त के साथ 59,744.88 अंक पर बंद हुआ। इसी तरह नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 131.05 अंक या 0.74 प्रतिशत के लाभ से 17,822.30 अंक पर बंद हुआ।

सेंसेक्स की कंपनियों में इंडसइंड बैंक का शेयर सबसे अधिक करीब पांच प्रतिशत चढ़ गया। भारती एयरटेल, एचसीएल टेक, रिलायंस इंडस्ट्रीज, टाइटन और एशियन पेंट्स के शेयर भी लाभ में रहे।

वहीं दूसरी ओर सनफार्मा, आईटीसी, पावरग्रिड, अल्ट्राटेक सीमेंट और नेस्ले इंडिया के शेयरों में गिरावट आई।

रिलायंस सिक्योरिटीज के रणनीति प्रमुख विनोद मोदी ने कहा, ‘‘घरेलू बाजार जुझारू क्षमता दिखा रहे हैं और वैश्विक बाजारों के मिलेजुले रुख के बीच कंपनियों के सितंबर तिमाही के परिणाम बेहतर रहने से निवेशकों की धारणा को बल मिला।’’

सूचना प्रौद्योगिकी और ऊर्जा कंपनियों के शेयरों में लाभ रहा। सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों को छोड़कर वित्तीय कंपनियों के शेयर लाभ में रहे। रिलायंस इंडस्ट्रीज का शेयर भी लाभ में रहा और उसने बाजार की तेजी में महत्वपूर्ण योगदान दिया।

अन्य एशियाई बाजारों में दक्षिण कोरिया का कॉस्पी, जापान का निक्की नुकसान में रहे। हांगकांग के हैंगसेंग में लाभ रहा। चीन के शंघाई कम्पोजिट में अवकाश था। दोपहर के कारोबार में यूरोपीय बाजार लाभ में थे।

इस बीच, अंतरराष्ट्रीय बेंचमार्क ब्रेंट कच्चा तेल 0.47 प्रतिशत की बढ़त के साथ 81.64 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया।

अजय

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Toss Winner Prediction: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें किस टीम के पक्ष में जा सकता है टॉस

LSG vs GT, IPL 2026 19th Match Scorecard: इकाना स्टेडियम में लखनऊ सुपर जायंट्स ने गुजरात टाइटंस के सामने रखा 165 रनों का टारगेट, एडेन मार्करम ने खेली शानदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Stats And Preview: मुंबई इंडियंस बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु मुकाबले के बीच आज होगा रोमांचक मुकाबला, आज के मैच में बन सकते हैं ये अनोखे रिकॉर्ड

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Key Players To Watch Out: आज मुंबई इंडियंस बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच खेला जाएगा हाईवोल्टेज मुकाबला, इन दिग्गज खिलाड़ियों पर होगी सबकी निगाहें