जरुरी जानकारी | सेंसेक्स रिकॉर्ड स्तर से फिसला, नए शिखर पर पहुंचा निफ्टी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. स्थानीय शेयर बाजार बुधवार को लगभग स्थिर रहा। बीएसई सेंसेक्स में जहां 33 अंक की गिरावट आई वहीं एनएसई निफ्टी नौ अंक की मामूली बढ़त के साथ नये शिखर पर पहुंच गया।

मुंबई, पांच जुलाई स्थानीय शेयर बाजार बुधवार को लगभग स्थिर रहा। बीएसई सेंसेक्स में जहां 33 अंक की गिरावट आई वहीं एनएसई निफ्टी नौ अंक की मामूली बढ़त के साथ नये शिखर पर पहुंच गया।

वैश्विक स्तर पर कमजोर रुख और एचडीएफसी बैंक तथा एचडीएफसी लि. में गिरावट आने से बाजार में तेजी की रफ्तार पर अंकुश लगा।

तीस शेयरों पर आधारित सेंसेक्स 33.01 अंक यानी 0.05 प्रतिशत की गिरावट के साथ 65,446.04 अंक पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान ज्यादातर समय सेंसेक्स में गिरावट रही और एक समय यह 222.56 अंक तक टूट गया था।

वहीं, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 9.50 अंक यानी 0.05 प्रतिशत की मामूली बढ़त के साथ नये उच्च स्तर 19,398.50 अंक पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान यह ऊंचे में 19,421.60 अंक तक गया और नीचे में 19,339.60 अंक तक आया।

इसके पहले, लगातार पांच कारोबारी सत्रों में तेजी का सिलसिला बना हुआ था। इस दौरान सेंसेक्स 2,500 अंक से अधिक उछलकर नए उच्च स्तर पर पहुंच गया जबकि निफ्टी में 723.5 अंकों की बढ़त दर्ज की गई थी।

बुधवार को जहां सेंसेक्स की तेजी का दौर थम गया वहीं निफ्टी नौ अंक चढ़कर नए ऐतिहासिक स्तर पर बंद हुआ।

सेंसेक्स के शेयरों में एचडीएफसी बैंक में सबसे ज्यादा तीन प्रतिशत से अधिक की गिरावट आई। एचडीएफसी लि. का शेयर भी करीब तीन प्रतिशत नीचे आया।

इसके अलावा बजाज फिनसर्व, विप्रो, टाटा मोटर्स, एक्सिस बैंक, एनटीपीसी, बजाज फाइनेंस और अल्ट्राटेक सीमेंट भी प्रमुख रूप से नुकसान में रहे।

दूसरी तरफ लाभ में रहने वाले शेयरों में मारुति, टेक महिंद्रा, इंडसइंड बैंक, हिंदुस्तान यूनिलीवर, आईटीसी, आईसीआईसीआई बैंक, पावर ग्रिड और नेस्ले शामिल हैं।

रेलिगेयर ब्रोकिंग लिमिटेड के वरिष्ठ उपाध्यक्ष (तकनीकी शोध) अजीत मिश्रा ने कहा, "बाजार एक दायरे में कारोबार करता रहा और लगभग अपरिवर्तित बंद हुआ। इस बीच एफएमसीजी (दैनिक उपयोग का सामान बनाने वाली कंपनियों) और वाहन कंपनियों में खरीदारी का रुख देखा गया।"

व्यापक बाजार में बीएसई का मिडकैप सूचकांक 0.68 प्रतिशत चढ़ गया जबकि स्मालकैप सूचकांक में 0.62 प्रतिशत की तेजी दर्ज की गई। एफएमसीजी सूचकांक में 1.71 प्रतिशत और वाहन सूचकांक में 1.62 प्रतिशत की वृद्धि हुई।

जियोजीत फाइनेंशियल सर्विसेज के शोध प्रमुख विनोद नायर ने कहा कि वैश्विक स्तर पर चिंता तथा पीएमआई सेवा के आंकड़े में गिरावट का असर घरेलू बाजार पर पड़ा। अमेरिका तथा चीन के बीच व्यापार तनाव बढ़ने का असर बाजार पर दिखा। इसके अलावा, फेडरल ओपन मार्केट कमेटी (एफओएमसी) के ब्योरे की भी प्रतीक्षा है।

उन्होंने कहा, ‘‘हालांकि बाजार में अंतिम समय में लिवाली से सुधार आया। यह भारतीय अर्थव्यवस्था के प्रति निवेशकों के भरोसे की पुष्टि करता है।’’

एक मासिक सर्वेक्षण के मुताबिक, देश में सेवा क्षेत्र की वृद्धि जून में सुस्त पड़कर तीन माह के निचले स्तर पर आ गई है। मौसमी रूप से समायोजित एसएंडपी ग्लोबल इंडिया सेवा पीएमआई कारोबारी गतिविधि सूचकांक जून में घटकर 58.5 पर आ गया जबकि मई में यह 61.2 पर था।

एशिया के अन्य बाजारों में दक्षिण कोरिया का कॉस्पी, जापान का निक्की, चीन का शंघाई कम्पोजिट और हांगकांग का हैंगसेंग नुकसान में रहे।

यूरोप के प्रमुख बाजारों में गिरावट का रुख रहा। अमेरिकी बाजार मंगलवार को बंद थे।

इस बीच, वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड 0.43 प्रतिशत की गिरावट के साथ 75.92 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया।

शेयर बाजार के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने बुधवार को 1,603.15 करोड़ रुपये मूल्य के शेयरों की खरीद की।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Yashasvi Jaiswal IPL Stats Against RCB: आईपीएल इतिहास में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं यशस्वी जायसवाल का प्रदर्शन, आंकड़ों पर एक नजर

KKR vs LSG, IPL 2026 15th Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में लखनऊ सुपर जायंट्स ने कोलकाता नाइट राइडर्स को 3 विकेट से रौंदा, मुकुल चौधरी ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Virat Kohli IPL Stats Against RR: आईपीएल इतिहास में राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं विराट कोहली का प्रदर्शन, ‘रन मशीन’ के आकंड़ों पर एक नजर

RR vs RCB, IPL 2026 16th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा राजस्थान रॉयल्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी