जरुरी जानकारी | सेंसेक्स 50,000 अंक का स्तर छूने के बाद फिसला, 167 अंक टूटा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. बीएसई सेंसेक्स बृहस्पतिवार को 167 अंक के नुकसान से 49,624.76 अंक पर बंद हुआ। इससे पहले दिन में कारोबार के दौरान सेंसेक्स पहली बार ऐतिहासिक 50,000 अंक के स्तर के पार गया।

मुंबई, 21 जनवरी बीएसई सेंसेक्स बृहस्पतिवार को 167 अंक के नुकसान से 49,624.76 अंक पर बंद हुआ। इससे पहले दिन में कारोबार के दौरान सेंसेक्स पहली बार ऐतिहासिक 50,000 अंक के स्तर के पार गया।

इन्फोसिस, एचडीएफसी बैंक, एचडीएफसी और टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज के शेयरों में बिकवाली से सेंसेक्स ने अपना शुरुआती लाभ गंवा दिया। बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स अंत में 167.36 अंक या 0.34 प्रतिशत के नुकसान से 49,624.76 अंक पर बंद हुआ।

इसी तरह नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 54.35 अंक या 0.37 प्रतिशत टूटकर 14,590.35 अंक पर आ गया।

सेंसेक्स की कंपनियों में ओएनजीसी का शेयर सबसे अधिक करीब चार प्रतिशत टूट गया। भारती एयरटेल, एसबीआई, इंडसइंड बैंक, एनटीपीसी, सन फार्मा और आईटीसी के शेयर भी नीचे आए।

वहीं दूसरी ओर बजाज फाइनेंस, बजाज ऑटो, रिलायंस, बजाज फिनसर्व और एशियन पेंट्स के शेयर लाभ में रहे।

अन्य एशियाई बाजारों में चीन के शंघाई कम्पोजिट, दक्षिण कोरिया के कॉस्पी और जापान के निक्की में लाभ रहा। हांगकांग के हैंगसेंग में गिरावट आई।

शुरुआती कारोबार में यूरोपीय बाजारों में मिलाजुला रुख था।

इस बीच, वैश्विक बेंचमार्क ब्रेंट कच्चा तेल 0.89 प्रतिशत के नुकसान से 55.58 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 3rd T20I Match Scorecard: इंदौर में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के सामने रखा 224 रनों का लक्ष्य, अभिषेक शर्मा ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Scorecard: रावलपिंडी में पाकिस्तान ने श्रीलंका के सामने रखा 216 रनों का लक्ष्य, माज़ सादाकत ने खेली 96 रनों की विस्फोटक पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Score Update: इंदौर में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का तीसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? इंदौर में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच तीसरे टी 20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट