जरुरी जानकारी | कमजोर वैश्विक रुझानों से सेंसेक्स 616 अंक फिसला

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. कमजोर वैश्विक रुझानों के बीच धातु और बैंक शेयरों में बिकवाली का जोर रहने से सोमवार को घरेलू शेयर बाजारों में दो दिनों से जारी बढ़त थम गई और दोनों प्रमुख सूचकांकों में बड़ी गिरावट देखने को मिली।

मुंबई, 11 मार्च कमजोर वैश्विक रुझानों के बीच धातु और बैंक शेयरों में बिकवाली का जोर रहने से सोमवार को घरेलू शेयर बाजारों में दो दिनों से जारी बढ़त थम गई और दोनों प्रमुख सूचकांकों में बड़ी गिरावट देखने को मिली।

बीएसई का 30 शेयरों वाला सूचकांक सेंसेक्स मुनाफावसूली के कारण 616.75 अंक यानी 0.83 प्रतिशत की गिरावट के साथ 73,502.64 पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान एक समय यह 685.48 अंक तक खिसक गया था।

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का सूचकांक निफ्टी भी 160.90 अंक यानी 0.72 प्रतिशत की गिरावट के साथ 22,332.65 पर बंद हुआ।

सेंसेक्स की कंपनियों में पावर ग्रिड और टाटा स्टील में दो प्रतिशत से अधिक की गिरावट दर्ज की गई। एचडीएफसी बैंक, भारतीय स्टेट बैंक, इंडसइंड बैंक, हिंदुस्तान यूनिलीवर और एनटीपीसी में भी गिरावट रही।

दूसरी तरफ नेस्ले, बजाज फिनसर्व और बजाज फाइनेंस के शेयर बढ़त के साथ बंद हुए।

जियोजीत फाइनेंशियल सर्विसेज के शोध प्रमुख विनोद नायर ने कहा, "ब्याज दर में कटौती पर अनिश्चितता के कारण वैश्विक बाजारों में जारी बिकवाली ने घरेलू बाजार की धारणा को प्रभावित किया। अमेरिका में गैर-कृषि क्षेत्रों में नौकरियों के उम्मीद से अधिक मजबूत आंकड़े और अमेरिकी मुद्रास्फीति आंकड़े जारी होने से पहले सावधानी बरती गई।"

उन्होंने कहा, "मूल्यांकन संबंधी चिंताओं के कारण मझोली और छोटी कंपनियों के सूचकांक में खराब प्रदर्शन जारी है, जबकि निवेशक सोने जैसी सुरक्षित-संपत्ति को शामिल करने के लिए अपने पोर्टफोलियो को संशोधित कर रहे हैं।"

एशिया के अन्य बाजारों में, जापान का निक्की 2.2 प्रतिशत और दक्षिण कोरिया का कॉस्पी 0.8 प्रतिशत गिर गया। दूसरी तरफ हांगकांग का हैंग सेंग 1.4 प्रतिशत और चीन का शंघाई कंपोजिट 0.7 प्रतिशत चढ़ गया।

शुक्रवार को अमेरिकी बाजार नकारात्मक दायरे में बंद हुए थे।

वैश्विक तेल बेंचमार्क ब्रेंट क्रूड 0.29 प्रतिशत बढ़कर 82.32 अमेरिकी डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया।

शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने बृहस्पतिवार को 7,304.11 करोड़ रुपये मूल्य के शेयरों की शुद्ध खरीदारी की थी। शुक्रवार को महाशिवरात्रि के अवसर पर बाजार बंद रहे थे।

बृहस्पतिवार को सेंसेक्स 33.40 अंक बढ़कर 74,119.39 के नए शिखर पर बंद हुआ था जबकि निफ्टी 19.50 अंक बढ़कर रिकॉर्ड 22,493.55 पर बंद हुआ था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Mouni Roy And Suraj Nambiar Divorce: मौनी रॉय और सूरज नांबियार ने तलाक की खबरों पर लगाई मुहर, फैंस से की ये खास अपील

Operation Heavenly Hind: NIA का बड़ा खुलासा, ‘ऑपरेशन हेवेनली हिंद’ के जरिए भारत में अराजकता फैलाने की थी साजिश, दिल्ली समेत कई इलाकों में धमाकों की थी तैयारी

LSG vs CSK, IPL 2026 59th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

PBKS vs MI, IPL 2026 58th Match Scorecard: धर्मशाला स्टेडियम में पंजाब किंग्स ने मुंबई इंडियंस के सामने रखा 201 रनों का टारगेट, प्रभसिमरन सिंह ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड