जरुरी जानकारी | सेंसेक्स, निफ्टी में मामूली तेजी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. वैश्विक शेयर बाजारों में तेजी के बीच मानक सूचकांक बीएसई सेंसेक्स और एनएसई निफ्टी मामूली बढ़त के साथ बंद हुए। बृहस्पतिवार को वायदा एवं विकल्प खंड में अनुबंधों के समाप्त होने के साथ बाजार में उतार-चढ़ाव के साथ मामूली तेजी आयी।

मुंबई, 29 अप्रैल वैश्विक शेयर बाजारों में तेजी के बीच मानक सूचकांक बीएसई सेंसेक्स और एनएसई निफ्टी मामूली बढ़त के साथ बंद हुए। बृहस्पतिवार को वायदा एवं विकल्प खंड में अनुबंधों के समाप्त होने के साथ बाजार में उतार-चढ़ाव के साथ मामूली तेजी आयी।

तीस शेयरों पर आधारित सेंसेक्स में कारोबार के दौरान 840 अंक का उतार-चढ़ाव आया। अंत में यह 32.10 अंक यानी 0.06 प्रतिशत की बढ़त के साथ 49,765.94 अंक पर बंद हुआ।

इसी प्रकार, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 30.35 अंक यानी 0.20 प्रतिशत की हल्की बढ़त के साथ 14,894.90 अंक पर बंद हुआ।

सेंसेक्स के शेयरों में सर्वाधिक लाभ में बजाज फिनसर्व रही। इसमें करीब 7 प्रतिशत की तेजी आयी। इसके अलावा बजाज फाइनेंस, एक्सिस बैंक, रिलायंस इंडस्ट्रीज और इंडसइंड बैंक में भी मजबूती आयी।

दूसरी तरफ बजाज ऑटो, एचडीएफसी, एचसीएल टेक और एल एंड टी आदि शेयरों में गिरावट रही।

रिलांयस सिक्योरिटीज के रणनीति प्रमुख विनोद मोदी ने कहा, ‘‘वायदा एवं विकल्प खंड के सौदों के निपटान के बीच काफी उतार-चढ़ाव भरे कारोबार में बाजार ज्यादातर समय लाभ में बने रहे। शुरूआती कारोबार में मानक निफ्टी 15,000 के स्तर को पार कर गया था लेकिन वह उस स्तर को बरकरार नहीं रख पाया।’’

धातु, वित्तीय और औषधि कंपनियों को छोड़कर अन्य प्रमुख खंडों के सूचकांक नुकसान में रहे।

एशिया के अन्य बाजारों में शंघाई, हांगकांग और तोक्यो बढ़त में जबकि सोल नुकसान में रहा।

यूरोप के प्रमुख बाजारों में शुरू में तेजी का रुख था।

इस बीच, वैश्विक तेल बाजार में मानक ब्रेंट क्रूड 1.36 प्रतिशत की तेजी के साथ 67.69 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

PBKS vs SRH, IPL 2026 17th Match Pitch Report: मुल्लांपुर में पंजाब किंग्स के बल्लेबाजों का होगा बोलबाला या सनराइजर्स हैदराबाद के गेंदबाज बरपाएंगे कहर, रोमांचक मुकाबले से पहले जानें पिच रिपोर्ट

Mirzapur Shocking News: मिर्जापुर में सनसनीखेज वारदात, सुबह टहलने निकले वकील की गोली मारकर हत्या, CCTV में कैद हुई घटना

CSK vs DC, IPL 2026 18th Match Guwahati Weather Update: एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेले जाने वाले रोमांचक मुकाबले में बारिश डालेगी खलल या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त, मैच से पहले जानें मौसम का हाल

PBKS vs SRH, IPL 2026 17th Match Preview: मुल्लांपुर में पंजाब किंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच होगा रोमांचक मुकाबला, मैच से पहले जानें हेड टू हेड, पिच रिपोर्ट समेत सारे डिटेल्स