जरुरी जानकारी | शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 317 अंक से अधिक चढ़ा, निफ्टी 15,892 पर

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. घरेलू शेयर बाजार में लंबे समय के बाद विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) के शुद्ध लिवाली करने के बीच बुधवार को शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 317 अंक से अधिक चढ़ गया।

मुंबई, छह जुलाई घरेलू शेयर बाजार में लंबे समय के बाद विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) के शुद्ध लिवाली करने के बीच बुधवार को शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 317 अंक से अधिक चढ़ गया।

इस दौरान 30 शेयरों वाला बीएसई सूचकांक 317.52 अंक बढ़कर 53,451.87 पर पहुंच गया। दूसरी ओर एनएसई निफ्टी 81.8 अंक चढ़कर 15,892.65 पर था।

सेंसेक्स में एशियन पेंट्स, बजाज फाइनेंस, एक्सिस बैंक, बजाज फिनसर्व, मारुति सुजुकी इंडिया और कोटक महिंद्रा बैंक बढ़त दर्ज करने वाले प्रमुख शेयरों में शामिल थे।

टाटा स्टील, एनटीपीसी, पॉवर ग्रिड और रिलायंस इंडस्ट्रीज में गिरावट हुई।

पिछले सत्र में तीस शेयरों पर आधारित बीएसई सेंसेक्स 100.42 अंक यानी 0.19 प्रतिशत टूटकर 53,134.35 अंक पर बंद हुआ था। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी 24.50 अंक यानी 0.15 प्रतिशत की गिरावट के साथ 15,810.85 अंक पर बंद हुआ था।

अन्य एशियाई बाजारों में तोक्यो, शंघाई, हांगकांग और सियोल के बाजार नुकसान में कारोबार कर रहे थे। अमेरिकी बाजार मंगलवार को लाभ के साथ बंद हुए।

इस बीच अंतरराष्ट्रीय तेल बेंचमार्क ब्रेंट क्रूड 1.31 प्रतिशत बढ़त के साथ 104.13 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया।

शेयर बाजार के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशकों ने मंगलवार को 1,295.84 करोड़ रुपये मूल्य के शेयर खरीदे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RBI New Rules for Digital Payments: आरबीआई के नए नियम, 1 अप्रैल 2026 से डिजिटल पेमेंट के लिए टू-फैक्टर ऑथेंटिकेशन होगा अनिवार्य, चेक डिटेल्स

Quetta Gladiators vs Hyderabad Kingsmen 5th T20 Match Pitch Report And Weather Update: लाहौर में क्वेटा ग्लैडिएटर्स और हैदराबाद किंग्समेन मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

Quetta Gladiators vs Hyderabad Kingsmen, PSL 2026 5th T20 Match Preview: आज क्वेटा ग्लैडिएटर्स बनाम हैदराबाद किंग्समेन के बीच खेला जाएगा रोमांचक मुकाबला, मैच से पहले जानें हेड टू हेड, पिच रिपोर्ट और प्लेइंग इलेवन समेत सारे डिटेल्स

Income Tax Rules 2026: भारत में 1 अप्रैल से बड़े बदलाव, नया इनकम टैक्स एक्ट, रेलवे रिफंड पॉलिसी और अन्य जरूरी नियम, जानें आपकी जेब-जिंदगी पर इसका क्या होगा असर