जरुरी जानकारी | वैश्विक बाजारों में तेजी से सेंसेक्स 1,534 अंक उछला, निफ्टी भी 456 अंक चढ़ा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. वैश्विक बाजारों में तेजी से मिले समर्थन और भारी लिवाली होने से स्थानीय शेयर बाजार शुक्रवार को जोरदार छलांग के साथ बंद हुए। इस दैरान सेंसेक्स और निफ्टी दोनों में करीब तीन प्रतिशत की बढ़त देखी गई।

मुंबई, 20 मई वैश्विक बाजारों में तेजी से मिले समर्थन और भारी लिवाली होने से स्थानीय शेयर बाजार शुक्रवार को जोरदार छलांग के साथ बंद हुए। इस दैरान सेंसेक्स और निफ्टी दोनों में करीब तीन प्रतिशत की बढ़त देखी गई।

तीस शेयरों पर आधारित बीएसई सेंसेक्स 1,534.16 अंक यानी 2.91 प्रतिशत की उछाल के साथ 54,326.39 अंक पर पहुंच गया। दिन में कारोबार के दौरान यह एक समय 1,604.2 अंक चढ़कर 54,396.43 तक चला गया था।

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का सूचकांक निफ्टी भी 456.75 अंक यानी 2.89 प्रतिशत की बड़ी बढ़त लेकर 16,266.15 अंक पर बंद हुआ।

सेंसेक्स में शामिल सभी कंपनियों में मजबूती देखी गई तथा डॉ रेड्डीज, रिलायंस इंडस्ट्रीज, टाटा स्टील, नेस्ले, लार्सन एंड टूब्रो, एक्सिस बैंक, इंडसइंड बैंक, सन फार्मा, भारतीय स्टेट बैंक और एचडीएफसी के शेयर फायदे में रहे।

इससे पहले बृहस्पतिवार को बीएसई सेंसेक्स 1,416.30 अंक यानी 2.61 प्रतिशत का गोता लगाकर 52,792.23 अंक पर आ गया था। निफ्टी में भी 430.90 अंक की बड़ी गिरावट हुई थी।

एशिया के अन्य बाजारों में चीन का शंघाई, हांगकांग का हैंगसेंग, दक्षिण कोरिया का कॉस्पी और जापान का निक्की बढ़त में रहे।

यूरोपीय बाजार भी दोपहर के सत्र के दौरान लाभ में कारोबार कर रहे थे जबकि अमेरिकी शेयर बाजार बृहस्पतिवार को गिरावट लेकर बंद हुए।

इस बीच, अंतरराष्ट्रीय तेल मानक ब्रेंट क्रूड 0.11 प्रतिशत टूटकर 111.9 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया।

शेयर बाजार से मिले आंकड़ों के अनुसार, विदेशी निवेशकों का घरेलू बाजारों से निकासी का सिलसिला जारी है। उन्होंने बृहस्पतिवार को 4,899.92 करोड़ रुपये मूल्य के शेयरों की बिक्री की।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Afghanistan vs United Arab Emirates, T20 World Cup 2026 28th Match Scorecard: दिल्ली में अफगानिस्तान ने संयुक्त अरब अमीरात को 5 विकेट से रौंदा, इब्राहिम जादरान ने खेली शानदार अर्धशतकीय पारी; यहां देखें AFG बनाम UAE मैच का स्कोरकार्ड

Mumbai Metro Line 4 Work Halted: मुलुंड हादसे के बाद MMRDA का बड़ा फैसला, सुरक्षा जांच पूरी होने तक मुंबई मेट्रो-4 का निर्माण कार्य रोका गया

England vs Italy, T20 World Cup 2026 29th Match Live Toss And Scorecard: कोलकाता में इंग्लैंड के कप्तान हैरी ब्रूक ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

England vs Italy, T20 World Cup 2026 29th Match Prediction: अहम मुकाबले में इटली को हराकर दबदबा कायम रखना चाहेगा इंग्लैंड, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

\