जरुरी जानकारी | शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 100 अंक चढ़ा, निफ्टी 15,850 के करीब

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. एचडीएफसी, एचडीएफसी बैंक, टीसीएस और एशियन पेंट्स जैसे बड़े शेयरों में बढ़ोतरी के चलते प्रमुख शेयर सूचकांक सेंसेक्स बुधवार को शुरुआती कारोबार के दौरान 100 अंक से अधिक चढ़ गया।

मुंबई, सात जुलाई एचडीएफसी, एचडीएफसी बैंक, टीसीएस और एशियन पेंट्स जैसे बड़े शेयरों में बढ़ोतरी के चलते प्रमुख शेयर सूचकांक सेंसेक्स बुधवार को शुरुआती कारोबार के दौरान 100 अंक से अधिक चढ़ गया।

बीएसई सेंसेक्स की शुरुआत गिरावट के साथ हुई, लेकिन 30 शेयरों पर आधारित सूचकांक सुधार दर्शाते हुए खबर लिखे जाने तक 119.36 अंक या 0.23 प्रतिशत बढ़कर 52,980.54 पर कारोबार कर रहा था।

इसी तरह व्यापक एनएसई निफ्टी 25.10 अंक या 0.16 प्रतिशत बढ़कर 15,843.35 पर पहुंच गया।

सेंसेक्स में सबसे अधिक दो प्रतिशत की तेजी एचडीएफसी में हुई। इसके अलावा एशियन पेंट्स, टाटा स्टील, पावरग्रिड, बजाज फिनसर्व, मारुति और एचडीएफसी बैंक भी बढ़त में रहे।

दूसरी ओर टाइटन, एमएंडएम, अल्ट्राटेक सीमेंट, एचयूएल और टेक महिंद्रा लाल निशान में कारोबार कर रहे थे।

पिछले सत्र में सेंसेक्स 18.82 अंक या 0.04 प्रतिशत की गिरावट के साथ 52,861.18 पर और निफ्टी 16.10 अंक या 0.1 प्रतिशत गिरकर 15,818.25 पर बंद हुआ था।

इस बीच अंतरराष्ट्रीय तेल बेंचमार्क ब्रेंट क्रूड 0.15 फीसदी फिसलकर 74.42 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

हॉर्मुज पर बढ़ते तनाव के बीच बड़ी कूटनीतिक पहल, नरेंद्र मोदी और इमैनुएल मैक्रों ने सुरक्षित समुद्री रास्तों पर बनाई साझा रणनीति

MI vs PBKS, IPL 2026 24th Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में पंजाब किंग्स ने मुंबई इंडियंस को 7 विकेट से रौंदा, लगाया जीत का चौका; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा गुजरात टाइटंस बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 25वें मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर लय बरकरार रखना चाहेगी गुजरात टाइटंस, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू