जरुरी जानकारी | शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 800 अंक से अधिक चढ़ा, निफ्टी 16,800 के पार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. वैश्विक बाजारों में सकारात्मक रुख और रूस तथा यूक्रेन के बीच वार्ता में समाधान निकलने की उम्मीदों से बाजार की धारणा मजबूत हुई और इसके कारण बुधवार को शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 800 अंक से अधिक चढ़ गया।

मुंबई, 16 मार्च वैश्विक बाजारों में सकारात्मक रुख और रूस तथा यूक्रेन के बीच वार्ता में समाधान निकलने की उम्मीदों से बाजार की धारणा मजबूत हुई और इसके कारण बुधवार को शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 800 अंक से अधिक चढ़ गया।

इस दौरान 30 शेयरों पर आधारित बीएसई सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 808.69 अंक या 1.45 फीसदी चढ़कर 56,585.54 पर था। इसी तरह एनएसई निफ्टी शुरुआती कारोबार में 233.20 अंक या 1.4 फीसदी की बढ़त के साथ 16,896.20 पर आ गया।

सेंसेक्स में सबसे अधिक 3.35 फीसदी की बढ़त एचडीएफसी में रही, एक्सिस बैंक, इंडसइंड बैंक, बजाज फिनसर्व, एचडीएफसी बैंक, आईसीआईसीआई बैंक और बजाज फाइनेंस के शेयर भी लाभ में रहे।

दूसरी ओर, सिर्फ सन फार्मा का शेयर नुकसान में रहा जिसमें 0.41 फीसदी की गिरावट आई।

पिछले सत्र में, कारोबार के अंत में बीएसई सेंसेक्स 709.17 अंक यानी 1.26 प्रतिशत टूटकर 55,776.85 अंक पर बंद हुआ था। इसी तरह नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी 208.30 अंक यानी 1.23 प्रतिशत की गिरावट के साथ 16,663 अंक पर बंद हुआ था।

इस बीच अंतरराष्ट्रीय तेल मानक ब्रेंट क्रूड 1.38 प्रतिशत चढ़कर 101.29 डॉलर प्रति बैरल हो गया।

शेयर बाजार के अस्थाई आंकड़ों के मुताबिक विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने मंगलवार को सकल आधार पर 1,249.74 करोड़ रुपये के शेयर बेचे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

PBKS vs DC, IPL 2026 55th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा पंजाब किंग्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

RCB vs MI, IPL 2026 54th Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मुंबई इंडियंस को 2 विकेट से हराया, क्रुणाल पांड्या ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

PM Narendra Modi Appeal: क्या देश में फिर लौटेगा Work From Home कल्चर? पीएम मोदी की अपील ने बढ़ाई हलचल

PBKS vs DC, IPL 2026 55th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 55वें मुकाबले में पंजाब किंग्स को हराकर जीत की पटरी पर लौटना चाहेगी दिल्ली कैपिटल्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू