जरुरी जानकारी | शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 400 अंक से अधिक चढ़ा, निफ्टी 15,750 के पार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. वैश्विक बाजारों में सकारात्मक रुख के बीच एचडीएफसी बैंक, इंफोसिस और आईसीआईसीआई बैंक जैसे बड़े शेयरों में बढ़त के चलते प्रमुख शेयर सूचकांक सेंसेक्स गुरुवार को शुरुआती कारोबार में 400 अंक से अधिक चढ़ा।

मुंबई, 22 जुलाई वैश्विक बाजारों में सकारात्मक रुख के बीच एचडीएफसी बैंक, इंफोसिस और आईसीआईसीआई बैंक जैसे बड़े शेयरों में बढ़त के चलते प्रमुख शेयर सूचकांक सेंसेक्स गुरुवार को शुरुआती कारोबार में 400 अंक से अधिक चढ़ा।

इस दौरान 30 शेयरों वाला बीएसई सूचकांक 444.17 अंक या 0.85 प्रतिशत बढ़कर 52,642.68 पर कारोबार कर रहा था, जबकि व्यापक एनएसई निफ्टी 129.15 अंक या 0.83 प्रतिशत बढ़कर 15,761.25 पर पहुंच गया।

सेंसेक्स में सबसे अधिक तीन प्रतिशत की तेजी बजाज फाइनेंस में हुई। इसके अलावा टाटा स्टील, एचडीएफसी बैंक, एचयूएल, आईसीआईसीआई बैंक और इंफोसिस भी बढ़त दर्ज करने वाले प्रमुख शेयरों में शामिल थे।

दूसरी ओर एशियन पेंट्स, पावरग्रिड, बजाज ऑटो और डॉ रेड्डीज में गिरावट देखी गई।

पिछले सत्र में मंगलवार को सेंसेक्स 354.89 अंक या 0.68 प्रतिशत की गिरावट के साथ 52,198.51 पर बंद हुआ था, जबकि व्यापक एनएसई निफ्टी 120.30 अंक या 0.76 प्रतिशत गिरकर 15,632.10 पर बंद हुआ।

शेयर बाजार बुधवार को बकरीद के मौके पर बंद रहे।

इस बीच अंतरराष्ट्रीय तेल बेंचमार्क ब्रेंट क्रूड 0.40 फीसदी की गिरावट के साथ 71.94 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

England vs Scotland, T20 World Cup 2026 23rd Match Scorecard: कोलकाता में स्कॉटलैंड ने इंग्लैंड को दिया 153 रनों का लक्ष्य, रिची बेरिंगटन ने खेली कप्तानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

New Zealand vs South Africa, T20 World Cup 2026 24th Match Preview: टी20 वर्ल्ड कप इतिहास में दक्षिण अफ्रीका को कभी नहीं हरा पाई न्यूजीलैंड, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकार्ड्स, मिनी बैटल, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

New Zealand vs South Africa, T20 World Cup 2026 24th Match Live Streaming In India: न्यूजीलैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका के बीच आज खेला जाएगा हाईवोल्टेज मुकाबला, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाए लाइव मुकाबले का लुफ्त

Mahashivratri 2026 Wishes: महाशिवरात्रि के इन भक्तिमय हिंदी Quotes, WhatsApp Messages, GIF Greetings के जरिए दें पर्व की शुभकामनाएं

\