जरुरी जानकारी | शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 344 अंक से अधिक चढ़ा, निफ्टी में 108 अंक की बढ़त

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. वैश्विक बाजारों में मिलेजुले रुख और निवेशकों की धारणा सकारात्मक होने के बीच घरेलू शेयर बाजार सोमवार को मजबूती के साथ खुले। शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स करीब 345 अंक चढ़ गया वहीं निफ्टी में भी मजबूत बढ़त हुई।

मुंबई, 13 मार्च वैश्विक बाजारों में मिलेजुले रुख और निवेशकों की धारणा सकारात्मक होने के बीच घरेलू शेयर बाजार सोमवार को मजबूती के साथ खुले। शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स करीब 345 अंक चढ़ गया वहीं निफ्टी में भी मजबूत बढ़त हुई।

इस दौरान बीएसई सेंसेक्स 344.92 अंक या 0.58 प्रतिशत बढ़कर 59,480.05 अंक पर पहुंच गया। एनएसई निफ्टी 108.05 अंक या 0.62 प्रतिशत चढ़कर 17,520.95 अंक पर था। तीस शेयरों पर आधारित सेंसेक्स के 20 शेयर लाभ में कारोबार कर रहे थे।

इससे पहले लगातार दो सत्रों में सेंसेक्स और निफ्टी में गिरावट हुई थी।

सिलिकॉन वैली बैंक के दिवालिया होने के बावजूद, अमेरिका के केंद्रीय बैंक के दरों में बहुत अधिक वृद्धि नहीं करने की उम्मीदों के चलते निवेशकों की धारणाएं मजबूत बनी हुई हैं। जनवरी में औद्यागिक उत्पादन में वृद्धि से भी धारणाओं को मजबूती मिली।

शुक्रवार को जारी आंकड़ों के मुताबिक भारत का औद्योगिक उत्पादन जनवरी में बढ़कर 5.2 फीसदी हो गया।

सोमवार को ज्यादातर एशियाई बाजार लाभ में कारोबार कर रहे थे। अमेरिकी और यूरोपीय बाजार शुक्रवार को नुकसान के साथ बंद हुए थे।

पिछले कारोबारी सत्र में, शुक्रवार को 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 671.15 अंक या 1.12 प्रतिशत की गिरावट के साथ 59,135.13 पर बंद हुआ था। व्यापक एनएसई निफ्टी 176.70 अंक या एक प्रतिशत गिरकर 17,412.90 पर बंद हुआ था।

विदेशी संस्थागत निवेशकों ने शुक्रवार को 2,061.47 करोड़ रुपये के शेयर बेचे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

England vs Sri Lanka 1st ODI Match Stats And Preview: इंग्लैंड बनाम श्रीलंका मुकाबले में आज होगा हाई-वोल्टेज मुकाबला, मैच से पहले जानें स्टैट्स और प्रीव्यू

India Women vs Sri Lanka Women, Women's Asian Games 2026 Final Match Live Toss And Scorecard: कोरोगी स्पोर्ट्स पार्क में टीम इंडिया की कप्तान हरमनप्रीत कौर ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Lalbaugcha Raja Live Darshan: मुंबई में गणेशोत्सव की धूम, घर बैठे ऐसे करें 'लालबागचा राजा' के लाइव दर्शन, पाएं मन की मुराद

India Women vs Sri Lanka Women, Asian Games 2026 Final Match Toss Winner Prediction: महिला एशियन गेम्स 2026 के फाइनल में भारत और श्रीलंका के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें किस टीम का पलड़ा है भारी