जरुरी जानकारी | शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 300 अंक से अधिक चढ़ा, निफ्टी 14,750 के पार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. एचडीएफसी, आईसीआईसीआई बैंक और इंफोसिस जैसे बड़े शेयरों में तेजी के चलते प्रमुख शेयर सूचकांक सेंसेक्स सोमवार को शुरुआती कारोबार के दौरान 300 अंक से अधिक चढ़ गया।

मुंबई, 17 मई एचडीएफसी, आईसीआईसीआई बैंक और इंफोसिस जैसे बड़े शेयरों में तेजी के चलते प्रमुख शेयर सूचकांक सेंसेक्स सोमवार को शुरुआती कारोबार के दौरान 300 अंक से अधिक चढ़ गया।

इस दौरान 30 शेयरों पर आधारित बीएसई सेंसेक्स 300.45 अंक या 0.62 फीसदी की तेजी के साथ 49,033 पर कारोबार कर रहा था।

इसी तरह व्यापक एनएसई निफ्टी 75.60 अंक या 0.52 प्रतिशत बढ़कर 14,753.40 पर पहुंच गया।

सेंसेक्स में सबसे अधिक दो प्रतिशत की तेजी एसबीआई में हुई। इसके अलावा इंडसइंड बैंक, ओएनजीसी, बजाज फिनसर्व, आईसीआईसीआई बैंक, एचडीएफसी और इंफोसिस भी बढ़त के साथ कारोबार कर रहे थे।

दूसरी ओर एलएंडटी, भारती एयरटेल, सन फार्मा, टाइटन और डॉ रेड्डीज लाल निशान में थे।

पिछले सत्र में सेंसेक्स 41.75 अंक या 0.09 प्रतिशत बढ़कर 48,732.55 पर बंद हुआ था, जबकि निफ्टी 18.70 अंक या 0.13 प्रतिशत फिसलकर 14,677.80 पर बंद हुआ।

शेयर बाजार के अस्थाई आंकड़ों के मुताबिक विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने शुक्रवार को सकल आधार पर 2,607.85 करोड़ रुपये के शेयर बेचे।

एशियाई बाजारों में शंघाई और हांगकांग दोपहर के कारोबार के दौरान तेजी दर्शा रहे थे, जबकि टोक्यो और सियोल में गिरावट थी।

इस बीच अंतरराष्ट्रीय तेल बेंचमार्क ब्रेंट क्रूड 0.19 प्रतिशत बढ़कर 68.84 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

हॉर्मुज पर बढ़ते तनाव के बीच बड़ी कूटनीतिक पहल, नरेंद्र मोदी और इमैनुएल मैक्रों ने सुरक्षित समुद्री रास्तों पर बनाई साझा रणनीति

MI vs PBKS, IPL 2026 24th Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में पंजाब किंग्स ने मुंबई इंडियंस को 7 विकेट से रौंदा, लगाया जीत का चौका; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा गुजरात टाइटंस बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 25वें मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर लय बरकरार रखना चाहेगी गुजरात टाइटंस, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू