जरुरी जानकारी | शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 300 अंक से अधिक चढ़ा; निफ्टी 14,700 अंक के पार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. रिलायंस इंडस्ट्रीज, आईसीआईसीआई बैंक और एलएंडटी जैसी बड़ी कंपनियों के शेयरों में तेजी के दम पर मंगलवार को शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 300 अंक से अधिक चढ़ गया।

मुंबई, 23 फरवरी रिलायंस इंडस्ट्रीज, आईसीआईसीआई बैंक और एलएंडटी जैसी बड़ी कंपनियों के शेयरों में तेजी के दम पर मंगलवार को शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 300 अंक से अधिक चढ़ गया।

बीएसई का 30 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स एक समय 300 अंक से अधिक की बढ़त दर्ज करने के बाद 260.39 अंक यानी 0.52 प्रतिशत बढ़कर 50,004.71 अंक पर कारोबार कर रहा था।

इसी तरह एनएसई निफ्टी 81.50 अंक यानी 0.56 प्रतिशत बढ़कर 14,757.20 अंक पर पहुंच गया था।

सेंसेक्स की कंपनियों में ओएनजीसी करीब छह फीसदी की बढ़त के साथ सबसे आगे थी। इसके बाद एलएंडटी, बजाज फाइनेंस, बजाज फिनसर्व, आईसीआईसीआई बैंक, रिलायंस इंडस्ट्रीज, एक्सिस बैंक और इंडसइंड बैंक जैसी कंपनियां रहीं।

दूसरी ओर, एशियन पेंट्स, कोटक बैंक, बजाज ऑटो, मारुति सुजुकी और एचडीएफसी जैसे शेयर गिरावट में रहे।

पिछले सत्र में सेंसेक्स 1,145.44 अंक यानी 2.25 प्रतिशत गिरकर 49,744.32 अंक पर और निफ्टी 306.05 अंक यानी 2.04 प्रतिशत की गिरावट के साथ 14,675.70 अंक पर बंद हुआ।

विदेशी पोर्टफोलियो निवेशक (एफपीआई) कई दिनों की लिवाली के बाद शुद्ध बिकवाल बन गये। उन्होंने सोमवार को 893.25 करोड़ रुपये के शेयरों की शुद्ध बिक्री की।

दोपहर के कारोबार में एशियाई बाजार मिश्रित चल रहे थे। चीन का शंघाई कंपोजिट और हांगकांग का हैंगसेंग बढ़त में था, जबकि दक्षिण कोरिया का कोस्पी गिरावट में चल रहा था।

इस बीच, वैश्विक तेल बेंचमार्क ब्रेंट क्रूड 1.38 फीसदी बढ़कर 65.25 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

KRK vs ISL, PSL 2026 25th Match Live Score Update: कराची किंग्स बनाम इस्लामाबाद यूनाइटेड के बीच नेशनल स्टेडियम में खेला जा रहा है रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

MI vs PBKS, IPL 2026 24th Match Live Score Update: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस बनाम पंजाब किंग्स के बीच खेला जा रहा है रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

MI vs PBKS, IPL 2026 24th Match Live Toss And Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

MI vs PBKS, IPL 2026 24th Match Satta Bazar Favorite Team: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस बनाम पंजाब किंग्स के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट