जरुरी जानकारी | सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 270 अंक से अधिक चढ़ा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. वैश्विक बाजारों में सुधार को देखते हुये घरेलू बाजार में भी सोमवार को बंबई शेयर बाजार (बीएसई) सेंसेक्स 270 अंक चढ़कर 50,679.19 अंक पर पहुंच गया। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का निफ्टी भी समर्थन पाकर एक बार फिर 15,000 अंक से ऊपर निकल गया।

मुंबई, आठ मार्च वैश्विक बाजारों में सुधार को देखते हुये घरेलू बाजार में भी सोमवार को बंबई शेयर बाजार (बीएसई) सेंसेक्स 270 अंक चढ़कर 50,679.19 अंक पर पहुंच गया। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का निफ्टी भी समर्थन पाकर एक बार फिर 15,000 अंक से ऊपर निकल गया।

बीएसई का 30 कंपनी शेयरों पर आधारित सेंसेक्स कारोबार के शुरुआती दौर में 273.87 अंक यानी 0.54 प्रतिशत बढ़कर 50,679.19 अंक पर पहुंच गया जबकि एनएसई का निफ्टी सूचकांक भी 76.95 अंक यानी 0.52 प्रतिशत बढ़कर 15,015.05 अंक पर रहा।

सेंसेक्स में शामिल शेयरों में ओएनजीसी, एनटीपीसी, एक्सिस बैंक, महिन्द्रा एण्ड महिन्द्रा, एचडीएफसी बैंक और स्टेट बैंक में 4.3 प्रतिशत तक बढ़त दर्ज की गई।

सेंसेक्स में शामिल 30 में से 21 शेयरों में बढ़त रही।

एशियाई बाजारों में आज मजबूती का रुख रहा। अमेरिका में सीनेट द्वारा 1,900 अरब डालर का प्रोत्साहन पैकेज पारित कर दिये जाने के बाद निवेशकों में उत्साह का माहौल रहा जिससे एशियाई बाजारों समेत अन्य बाजारों में मजबूत सुधार रहा।

बॉंड बाजार में उठापटक को लेकर भी निवेशकों की चिंता कुछ कम हुई है। बॉंड प्रतिफल में स्थिरता आई है। वहीं, अमेरिका के श्रम बाजार में भी रोजगार बाजार में उम्मीद से बेहतर मजबूती का रुख दिखाई दिया।

इस बीच वैश्विक कच्चे तेल के बाजार में ब्रेंट कच्चा तेल 1.49 प्रतिशत बढ़कर 70.73 डालर प्रति बैरल हो गया।

बीएसई में इससे पहले गत सप्ताहांत शुक्रवार को सेंसेक्स 440.76 अंक यानी 0.87 प्रतिशत घट गया था वहीं निफ्टी भी 142.65 अंक यानी 0.95 प्रतिशत गिरकर बंद हुआ। वहीं, सेंसेक्स में साप्ताहिक आधार पर 1,305.33 अंक यानी 2.65 प्रतिशत और निफ्टी में 408.95 अंक यानी 2.81 प्रतिशत की गिरावट रही।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women T20I Stats: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक-दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Pitch Report And Weather Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Prediction: तीसरे मुकाबले को जीतकर सीरीज में क्लीन स्वीप करना चाहेगी ऑस्ट्रेलिया महिला, घरेलू सरजमीं पर पलटवार करने उतरेगी वेस्टइंडीज महिला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match T20I Match Preview: कल वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच खेला जाएगा अहम मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट समेत सभी डिटेल्स

\