जरुरी जानकारी | शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 200 अंक से अधिक चढ़ा, निफ्टी 14,350 के पार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. एशियाई बाजारों से मिले सकारात्मक संकेतों के बीच रिलायंस इंडस्ट्रीज, आईसीआईसीआई बैंक और एचडीएफसी जैसे बड़े शेयरों में तेजी के चलते प्रमुख शेयर सूचकांक सेंसेक्स मंगलवार को शुरुआती कारोबार के दौरान 200 अंक से अधिक चढ़ा।

मुंबई, 13 अप्रैल एशियाई बाजारों से मिले सकारात्मक संकेतों के बीच रिलायंस इंडस्ट्रीज, आईसीआईसीआई बैंक और एचडीएफसी जैसे बड़े शेयरों में तेजी के चलते प्रमुख शेयर सूचकांक सेंसेक्स मंगलवार को शुरुआती कारोबार के दौरान 200 अंक से अधिक चढ़ा।

इस दौरान 30 शेयरों पर आधारित सूचकांक 236.71 अंक या 0.49 प्रतिशत बढ़कर 48,120.09 पर था।

इसी तरह व्यापक एनएसई निफ्टी 68.55 अंक या 0.48 प्रतिशत बढ़कर 14,379.35 पर पहुंच गया।

सेंसेक्स में सबसे अधिक तीन प्रतिशत की तेजी ओएनजीसी में हुई। इसके अलावा एमएंडएम, पावरग्रिड, बजाज फाइनेंस, एलएंडटी, आईसीआईसीआई बैंक और बजाज फिनसर्व में भी तेजी के साथ कारोबार हो रहा था।

दूसरी तरफ टीसीएस, टेक महिंद्रा, इंफोसिस, डॉ. रेड्डीज और एचसीएल टेक लाल निशान में थे।

पिछले सत्र में सेंसेक्स 1,707.94 अंक या 3.44 प्रतिशत की गिरावट के साथ 47,883.38 पर और निफ्टी 524.05 अंक या 3.53 प्रतिशत गिरकर 14,310.80 पर बंद हुआ।

एशियाई बाजारों में हांगकांग, सियोल और टोक्यो में दोपहर के कारोबार के दौरान तेजी थी, जबकि शंघाई लाल रंग में था।

इस बीच अंतरराष्ट्रीय तेल बेंचमार्क ब्रेंट क्रूड 0.49 प्रतिशत बढ़कर 63.59 अमेरिकी डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

हॉर्मुज पर बढ़ते तनाव के बीच बड़ी कूटनीतिक पहल, नरेंद्र मोदी और इमैनुएल मैक्रों ने सुरक्षित समुद्री रास्तों पर बनाई साझा रणनीति

MI vs PBKS, IPL 2026 24th Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में पंजाब किंग्स ने मुंबई इंडियंस को 7 विकेट से रौंदा, लगाया जीत का चौका; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा गुजरात टाइटंस बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 25वें मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर लय बरकरार रखना चाहेगी गुजरात टाइटंस, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू