जरुरी जानकारी | शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 200 अंकों से ज्यादा चढ़ा, निफ्टी 10,350 के पार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. वैश्विक बाजारों से मिले सकारात्मक संकेतों के बीच प्रमुख शेयर सूचकांक सेंसेक्स में बुधवार को शुरुआती कारोबार के दौरान 200 अंकों से ज्यादा चढ़ गया। इस दौरान रिलायंस इंडस्ट्रीज, एचडीएफसी और आईटीसी में बढ़त से सूचकांक को मजबूती मिली।

मुंबई, एक जुलाई वैश्विक बाजारों से मिले सकारात्मक संकेतों के बीच प्रमुख शेयर सूचकांक सेंसेक्स में बुधवार को शुरुआती कारोबार के दौरान 200 अंकों से ज्यादा चढ़ गया। इस दौरान रिलायंस इंडस्ट्रीज, एचडीएफसी और आईटीसी में बढ़त से सूचकांक को मजबूती मिली।

शुरुआती कारोबार के दौरान 30 शेयरों पर आधारित सूचकांक 205.60 अंक या 0.59 प्रतिशत बढ़कर 35,121.40 पर कारोबार कर रहा था, जबकि एनएसई निफ्टी 51.90 अंक या 0.50 प्रतिशत बढ़कर 10,354 पर पहुंच गया।

यह भी पढ़े | SBI ग्राहक ध्यान दें! 1 जुलाई से ATM से कैश निकालना हो जाएगा महंगा, यहां पढ़ें डिटेल्स.

सेंसेक्स में सबसे अधिक दो प्रतिशत की तेजी आईटीसी में देखने को मिली। इसके अलावा एक्सिस बैंक, एचडीएफसी, इंडसइंड बैंक, बजाज फाइनेंस, एसबीआई और रिलायंस इंडस्ट्रीज बढ़त के साथ कारोबार कर रहे थे।

दूसरी ओर एनटीपीसी, कोटक बैंक, एलएंडटी, ओएनजीसी और नेस्ले इंडिया में गिरावट देखने को मिली।

यह भी पढ़े | 7th Pay Commission: इन सरकारी कर्मचारियों की बल्ले-बल्ले, इस महीनें से मिलेगी पूरी सैलरी और पेंशन.

पिछले सत्र में बीएसई सेंसेक्स 45.72 अंक या 0.13 प्रतिशत की गिरावट के साथ 34,915.80 पर बंद हुआ था, जबकि एनएसई निफ्टी 10.30 अंक या 0.10 प्रतिशत फिसलकर 10,302.10 पर आ गया।

शेयर बाजार के अनंतिम आंकड़ों के मुताबिक विदेशी संस्थागत निवेशक मंगलवार को शुद्ध विक्रेता रहे और उन्होंने सकल आधार पर 2,000.08 करोड़ रुपये की इक्विटी बेची।

व्यापारियों के अनुसार सकारात्मक वैश्विक संकेतों के कारण स्थानीय बाजार को समर्थन मिला।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs England, T20 World Cup 2026 2nd Semi-Final Match Live Score Update: मुंबई में टीम इंडिया बनाम इंग्लैंड के बीच खेला जा रहा है रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

India vs England, T20 World Cup 2026 2nd Semi-Final Live Toss And Scorecard: मुंबई में इंग्लैंड के कप्तान हैरी ब्रूक ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

India vs England, T20 World Cup 2026 2nd Semi-Final Toss Winner Prediction: मुंबई में भारत बनाम इंग्लैंड के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? वानखेड़े स्टेडियम में भारत बनाम इंग्लैंड के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

\