जरुरी जानकारी | मुद्रास्फीति में नरमी, मजबूत संकेतों से शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 180 अंक से अधिक चढ़ा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. खुदरा मुद्रास्फीति में नरमी की वजह से बाजार में लिवाली की भावना बढ़ने से मंगलवार को शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स में 180 अंक से अधिक की उछाल आयी।

मुंबई, 14 सितंबर खुदरा मुद्रास्फीति में नरमी की वजह से बाजार में लिवाली की भावना बढ़ने से मंगलवार को शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स में 180 अंक से अधिक की उछाल आयी।

शेयर दलालों ने कहा कि इसके अलावा दूसरे एशियाई बाजारों में मजबूती के रुख से भी घरेलू शेयर बाजार में तेजी आयी।

मंगलवार सुबह 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 186.98 अंक या 0.32 प्रतिशत की तेजी के साथ 58,364.74 पर कारोबार कर रहा था। इसी तरह शुरुआती कारोबार में निफ्टी 54.65 अंक या 0.31 प्रतिशत की तेजी के साथ 17,409.95 पर पहुंच गया।

सेंसेक्स में बजाज फाइनेंस 0.78 प्रतिशत की बढ़त के साथ शीर्ष पर रहा। इसके बाद डॉ रेड्डीज, कोटक बैंक, आईसीआईसीआई बैंक, इंडसइंड बैंक, सन फार्मा, एक्सिस बैंक और रिलायंस इंडस्ट्रीज का स्थान रहा।

वहीं इंफोसिस, बजाज ऑटो, पावरग्रिड और अल्ट्राटेक सीमेंट के शेयरों को नुकसान हुआ।

सब्जियों जैसे खाद्य पदार्थों की कीमतों में गिरावट की वजह से खुदरा मुद्रास्फीति लगातार तीसरे महीने अगस्त में घटकर 5.3 प्रतिशत हो गयी।

उपभोक्ता मूल्य सूचकांक (सीपीआई) आधारित खुदरा मुद्रास्फीति अगस्त में घटकर 5.3 प्रतिशत हो गयी, जो एक साल पहले इसी महीने में 6.69 प्रतिशत थी। वहीं खाद्य मुद्रास्फीति अगस्त 2020 के 9.05 प्रतिशत से बहुत तेजी से घटकर 3.11 प्रतिशत हो गयी।

पिछले सत्र में सेंसेक्स 127.31 अंक या 0.22 प्रतिशत की गिरावट के साथ 58,177.76 पर बंद हुआ था। वहीं व्यापक एनएसई निफ्टी 13.95 अंक या 0.08 प्रतिशत गिरकर 17,355.30 पर बंद हुआ था।

एशिया में शंघाई, सियोल, टोक्यो और हांगकांग के शेयर बाजार मध्य सत्र सौदों में लाभ के साथ कारोबार कर रहे थे।

विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) पूंजी बाजार में शुद्ध खरीदार थे और अस्थायी विनिमय आंकड़ों के अनुसार उन्होंने सोमवार को 1,419.31 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे।

इस बीच, अंतरराष्ट्रीय तेल बेंचमार्क ब्रेंट क्रूड 0.44 प्रतिशत बढ़कर 73.83 डॉलर प्रति बैरल हो गया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Live Score Update: राजीव गांधी क्रिकेट स्टेडियम में सनराइजर्स हैदराबाद बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Scorecard: एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को 6 विकेट से रौंदा, ट्रिस्टन स्टब्स ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Live Toss And Scorecard: राजीव गांधी क्रिकेट स्टेडियम में चेन्नई सुपरकिंग्स के कप्तान रुतुराज गायकवाड़ ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Punjab State Dear Baisakhi Bumper Lottery 2026 Result: आज हुआ 6 करोड़ के विजेता का ऐलान, जानें कैसे चेक करें रिजल्ट