सेंसेक्स में 200 अंकों से अधिक की तेजी, आरआईएल सात प्रतिशत चढ़ा

इस दौरान 30 शेयरों पर आधारित सेंसेक्स 30,856.14 के ऊपरी स्तर को छूने के बाद 130.78 अंक या 0.43 प्रतिशत बढ़कर 30,767.49 पर कारोबार कर रहा था।

मुंबई, 22 अप्रैल प्रमुख शेयर सूचकांक सेंसेक्स में बुधवार को शुरुआती कारोबार के दौरान 200 अंकों से अधिक की बढ़ोतरी हुई। इस दौरान रिलायंस इंडस्ट्रीज में तेजी से बाजार को मजबूती मिली, जबकि वैश्विक बाजारों से कमजोर संकेतों ने बाजार की धारणा को कमजोर किया।

इस दौरान 30 शेयरों पर आधारित सेंसेक्स 30,856.14 के ऊपरी स्तर को छूने के बाद 130.78 अंक या 0.43 प्रतिशत बढ़कर 30,767.49 पर कारोबार कर रहा था।

इसी तरह एनएसई निफ्टी 17.50 अंक या 0.19 प्रतिशत की बढ़त के साथ 8,998.95 पर था।

सेंसेक्स में रिलायंस इंडस्ट्रीज (आरआईएल) में सबसे अधिक सात प्रतिशत की बढ़त देखने को मिली। फेसबुक के जियो प्लेटफार्म्स में 10 प्रतिशत हिस्सेदारी खरीदने के लिए 5.7 अरब अमरीकी डालर (43,574 करोड़ रुपये) के निवेश की घोषणा के बाद रिलायंस के शेयरों में तेजी देखने को मिली।

इसके अलावा सन फार्मा, एशियन पेंट्स, मारुति, अल्ट्राटेक सीमेंट और इंफोसिस में भी तेजी देखने को मिली।

दूसरी ओर ओएनजीसी, पावरग्रिड, बजाज फाइनेंस, इंडसइंड बैंक और एचडीएफसी घाटे के साथ कारोबार कर रहे थे।

पिछले सत्र में सेंसेक्स 1,011.29 अंक या 3.20 प्रतिशत कम होकर 30,636.71 अंक पर बंद हुआ था, जबकि निफ्टी 280.40 अंक या 3.03 प्रतिशत लुढ़ककर 8,981.45 पर आ गया था।

शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों ने मंगलवार को पूंजी बाजार में सकल आधार पर 2,095.23 करोड़ रुपये के इक्विटी शेयरों को बेचा।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

Share Now

संबंधित खबरें

England vs Sri Lanka, 1st T20I Match Scorecard: साउथम्प्टन में इंग्लैंड ने श्रीलंका को 119 रनों से हराया, हैरी ब्रूक ने खेली कप्तानी पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

England vs Sri Lanka, 1st T20I Match Scorecard: साउथम्प्टन में इंग्लैंड ने श्रीलंका के सामने रखा 255 रनों का लक्ष्य, हैरी ब्रूक ने खेली धमाकेदार शतकीय पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

England vs Sri Lanka, 1st T20I Match Live Score Update: साउथम्प्टन में इंग्लैंड और श्रीलंका के बीच खेला जा रहा है सीरीज का पहला रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

England vs Sri Lanka 1st T20I Match Live Toss And Scorecard: साउथम्प्टन में श्रीलंका के कप्तान चरिथ असलंका ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड