जरुरी जानकारी | सेंसेक्स में 100 अंक से अधिक का उछाल, निफ्टी 15,150 के पार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. सकारात्मक वैश्विक संकेतों और सूचकांक में बड़ी हिस्सेदारी रखने रिलायंस इंडस्ट्रीज में तेजी के चलते बीएसई सेंसेक्स में गुरुवार को शुरुआती कारोबार के दौरान 100 अंक से अधिक की तेजी हुई।

मुंबई, 11 फरवरी सकारात्मक वैश्विक संकेतों और सूचकांक में बड़ी हिस्सेदारी रखने रिलायंस इंडस्ट्रीज में तेजी के चलते बीएसई सेंसेक्स में गुरुवार को शुरुआती कारोबार के दौरान 100 अंक से अधिक की तेजी हुई।

गिरावट के साथ शुरुआत के बाद 30 शेयरों पर आधारित बीएसई सेंसेक्स नुकसान की भरपाई करते हुए 133.94 अंक या 0.26 प्रतिशत की तेजी के साथ 51,175.45 पर आ गया।

इसी तरह एनएसई निफ्टी 41.55 अंक या 0.28 प्रतिशत बढ़कर 15,148.05 पर पहुंच गया।

सेंसेक्स में रिलायंस इंडस्ट्रीज, भारती एयरटेल, बजाज फिनसर्व, बजाज फाइनेंस और एसबीआई में तेजी देखी गई।

दूसरी ओर टाइटन, एचडीएफसी, इंफोसिस, ओएनजीसी, आईटीसी, मारुति और आईसीआईसीआई बैंक लाल निशान में कारोबार कर रहे थे।

पिछले सत्र में सेंसेक्स 19.69 अंक या 0.04 प्रतिशत की गिरावट के साथ 51,309.39 पर और निफ्टी 2.80 अंक या 0.02 प्रतिशत फिसलकर 15,106.50 पर बंद हुआ था।

विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों ने बुधवार को सकल आधार पर 1,786.97 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे।

इस बीच वैश्विक तेल बेंचमार्क ब्रेंट क्रूड 0.63 प्रतिशत की गिरावट के साथ 61.08 डॉलर प्रति बैरल पर था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

हॉर्मुज पर बढ़ते तनाव के बीच बड़ी कूटनीतिक पहल, नरेंद्र मोदी और इमैनुएल मैक्रों ने सुरक्षित समुद्री रास्तों पर बनाई साझा रणनीति

MI vs PBKS, IPL 2026 24th Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में पंजाब किंग्स ने मुंबई इंडियंस को 7 विकेट से रौंदा, लगाया जीत का चौका; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा गुजरात टाइटंस बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 25वें मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर लय बरकरार रखना चाहेगी गुजरात टाइटंस, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू