सेंसेक्स 986 अंक चढ़ा, रिजर्व बैंक की घोषणा से बैंकिंग-वित्तीय शेयरों में उछाल

रिजर्व बैंक ने कोरोना वायरस महामारी से उत्पन्न संकट के मद्देनजर अर्थव्यवस्था को सहारा देने के लिये शुक्रवार को नये उपायों की घोषणा की। इनमें रिवर्स रेपो दर में 0.25 प्रतिशत की कटौती कर बैंकों को कर्ज बांटने के लिये अधिक धन उपलब्ध कराना, गैर-निष्पादित परिसंपत्तियों (एनपीए) से जुड़े प्रावधानों को सरल बनाना तथा बैंकों के द्वारा लाभांश के भुगतान पर रोक लगाना शामिल हैं।

मुंबई, 17 अप्रैल रिजर्व बैंक की बाजार में नकदी बढ़ाने की घोषणा के बाद बैंकिंग, ऊर्जा तथा सूचना प्रौद्योगिकी (आईटी) कंपनियों में तेजी आयी। इसके दम पर शुक्रवार को सेंसेक्स 986 अंक चढ़ गया।

रिजर्व बैंक ने कोरोना वायरस महामारी से उत्पन्न संकट के मद्देनजर अर्थव्यवस्था को सहारा देने के लिये शुक्रवार को नये उपायों की घोषणा की। इनमें रिवर्स रेपो दर में 0.25 प्रतिशत की कटौती कर बैंकों को कर्ज बांटने के लिये अधिक धन उपलब्ध कराना, गैर-निष्पादित परिसंपत्तियों (एनपीए) से जुड़े प्रावधानों को सरल बनाना तथा बैंकों के द्वारा लाभांश के भुगतान पर रोक लगाना शामिल हैं।

बीएसई का 30 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स कारोबार के दौरान एक समय 1,116 अंक से अधिक की बढ़त में पहुंच गया। हालांकि इसने कुछ तेजी खो दी और अंतत: 986.11 अंक यानी 3.22 प्रतिशत की बढ़त के साथ 31,588.72 अंक पर बंद हुआ।

इसी तरह एनएसई का निफ्टी भी 273.95 अंक यानी 3.03 प्रतिशत की तेजी के साथ 9,266.75 अंक पर बंद हुआ।

सेंसेक्स की कंपनियों में एक्सिस बैंक का शेयर सर्वाधिक 13 प्रतिशत से अधिक की बढ़त में रहा। इसके अलावा आईसीआईसीआई बैंक, इंडसइंड बैंक, मारुति सुजुकी, टीसीएस, कोटक महिंद्रा बैंक और रिलायंस इंडस्ट्रीज में भी तेजी रही।

हालांकि नेस्ले इंडिया, हिंदुस्तान यूनिलीवर, टेक महिंद्रा और सन फार्मा के शेयर गिरावट में रहे।

रिजर्व बैंक की ब्याज दरों को लेकर संवेदनशील समूहों जैसे बैंकिंग, वित्तीय, वाहन और रियल्टी में 6.83 प्रतिशत तक की तेजी देखने को मिली।

रिजर्व बैंक की घोषणा के बाद रुपया भी 48 पैसे की बढ़त लेकर 76.39 प्रति डॉलर पर चल रहा है।

कोटक सिक्योरिटीज के उपाध्यक्ष (पीासीजी शोध) संजीव जरवाड़े ने कहा कि वैश्विक बाजारों की तेजी तथा रिजर्व बैंक की घोषणा से घरेलू बाजार को समर्थन मिला। उन्होंने कहा कि इसके अलावा दवा कंपनी गिलियड की एक औषधि का कोरोना वायरस संक्रमण के इलाज में शानदार परिणाम देने की खबरों ने भी बाजार की मदद की।

एशियाई बाजारों में चीन का शंघाई कंपोजिट, हांगकांग का हैंगसेंग, दक्षिण कोरिया का कोस्पी और जापान का निक्की बढ़त के साथ बंद हुए। यूरोपीय बाजार भी कारोबार के दौरान ऊपर चल रहे थे।

इस बीच कच्चा तेल का ब्रेंट वायदा भी मामूली बढ़त के साथ 27.84 डॉलर प्रति बैरल पर चल रहा था।

कोरोना वायरस के कारण भारत में मरने वालों की संख्या बढ़कर 437 पर पहुंच गयी है। संक्रमित लोगों की संख्या भी बढ़कर 13,387 हो गयी है। दुनिया भर में इससे 21 लाख से अधिक लोग संक्रमित हो चुके हैं तथा करीब डेढ़ लाख लोगों की इसके कारण मौत हो चुकी है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

Share Now

संबंधित खबरें

New Zealand vs India, 2nd T20I Match Scorecard: क्राइस्टचर्च में न्यूजीलैंड ने टीम इंडिया के सामने 181 रनों का लक्ष्य रखा, ग्लेन फिलिप्स और बेवन जैकब्स ने खेली शानदार पारियां; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

New Zealand vs India, 2nd T20I Match Live Score Update: क्राइस्टचर्च में टीम इंडिया और न्यूजीलैंड के बीच खेला जा रहा है सीरीज का दूसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

India vs New Zealand 2nd T20I Live Toss And Scorecard: क्राइस्टचर्च में टीम इंडिया के कप्तान श्रेयस अय्यर ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? क्राइस्टचर्च में भारत बनाम न्यूजीलैंड के बीच दूसरे टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट