रिलायंस इंडस्ट्रीज के दम पर सेंसेक्स 743 अंक उछला

रिलायंस जियो में 10 प्रतिशत हिस्सेदारी के लिये फेसबुक के 5.7 अरब डॉलर (43,574) के निवेश की घोषणा से कंपनी का शेयर 10 प्रतिशत उछला। रिलायंस इंडस्ट्रीज के कारण सेंसेक्स में 350 अंक से अधिक की तेजी आयी।

मुंबई, 22 अप्रैल बंबई शेयर बाजार का सेंसेक्स बुधवार को 743 अंक की बढ़त के साथ 31,379.55 अंक पर बंद हुआ। वैश्विक बाजारों से सकारात्मक रुख के बीच सेंसेक्स में अच्छी हिस्सेदारी रखने वाली रिलायंस इंस्ट्रीज के शेयर में जोरदार तेजी से बाजार को मजबूती मिली।

रिलायंस जियो में 10 प्रतिशत हिस्सेदारी के लिये फेसबुक के 5.7 अरब डॉलर (43,574) के निवेश की घोषणा से कंपनी का शेयर 10 प्रतिशत उछला। रिलायंस इंडस्ट्रीज के कारण सेंसेक्स में 350 अंक से अधिक की तेजी आयी।

तीस शेयरों वाला सेंसेक्स 742.84 अंक यानी 2.42 प्रतिशत बढ़कर 31,379.55 अंक पर बंद हुआ।

इसी प्रकार, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 205.85 अंक यानी 2.29 प्रतिशत मजबूत होकर 9,187.30 अंक पर बंद हुआ।

रिलायंस इंडस्ट्रीज की इकाई जियो के प्लेटफार्म में निवेश के साथ फेसबुक उसमें सबसे बड़ी अल्पांश हिस्सेदार बन गयी है।

रिलायंस इंडस्ट्रीज के अलावा एशियन पेंट्स, इंडसइंडबैंक, नेस्ले इंडिया, मारुति, हीरो मोटो कार्प और एचयूएल में भी तेजी रही। इन कंपनियों के शेयरों में 5 प्रतिशत तक की मजबूती आयी।

वहीं दूसरी तरफ ओनजीसी, एल एंड टी और पावरग्रिड नुकसान में रहे।

एशिया के अन्य बाजारों में शंघाई, हांगकांग और सोल लाभ के साथ बंद हुए जबकि तोक्यो शेयर बाजार में गिरावट रही।

यूरोप के प्रमुख बाजारों में शुरूआती कारोबार में तेजी दर्ज की गयी।

इस बीच, ब्रेंट क्रूड वायदा का भाव 2.16 प्रतिशत टूटकर 18.91 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया।

वहीं अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया 15 पैसे मजबूत होकर 76.68 (अस्थायी) पर बंद हुआ।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Afghanistan vs Zimbabwe T20I Stats: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है अफगानिस्तान और जिम्बाब्वे का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

Afghanistan vs Zimbabwe, 2nd T20I Match Winner Prediction: दूसरे टी20 में जिम्बाब्वे को हराकर सीरीज अपने नाम कर पाएगा अफगानिस्तान? मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

Afghanistan vs Zimbabwe 2nd T20I Match Preview: शारजाह में आज खेला जाएगा अफगानिस्तान बनाम जिम्बाब्वे के बीच दूसरा टी20 मुकाबला, मैच से पहले जानें हेड टू हेड, पिच रिपोर्ट, मिनी बैटल समेत सारे डिटेल्स

Afghanistan vs Zimbabwe, 2nd T20I Match Sharjah Cricket Stadium Pitch Report: शारजाह में जिम्बाब्वे के बल्लेबाजों का होगा बोलबाला या अफगानिस्तान के गेंदबाज मचाएंगे कोहराम? रोमांचक मुकाबले से पहले जानें पिट रिपोर्ट