जरुरी जानकारी | सेंसेक्स 660 अंक मजबूत, निफ्टी ने 14,500 का स्तर हासिल किया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. वैश्विक बाजारों में सकारात्मक रुख के बीच बीएसई सेंसेक्स मंगलवार को 660 अंक उछलकर बंद हुआ। वाहन और वित्तीय कंपनियों के शेयरों की अगुवाई में यह तेजी आयी।

मुंबई, 13 अप्रैल वैश्विक बाजारों में सकारात्मक रुख के बीच बीएसई सेंसेक्स मंगलवार को 660 अंक उछलकर बंद हुआ। वाहन और वित्तीय कंपनियों के शेयरों की अगुवाई में यह तेजी आयी।

तीस शेयरों पर आधारित बीएसई सेंसेक्स 660.68 अंक यानी 1.38 प्रतिशत की बढ़त के साथ 48,544.06 अंक पर बंद हुआ।

इसी प्रकार, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 194 अंक यानी 1.36 प्रतिशत मजबूत होकर 14,504.80 अंक पर बंद हुआ।

सेंसेक्स के शेयरों में सर्वाधिक लाभ में महिंद्रा एंड महिंद्रा रहा। इसमें करीब 8 प्रतिशत की तेजी आयी। इसके अलावा बजाज फिनसर्व, बजाज फाइनेंस, मारुति, एक्सिस बैंक, ओएनजीसी और एचडीएफसी बैंक में भी तेजी रही।

दूसरी तरफ, जिन शेयरों में गिरावट दर्ज की गयी, उनमें टीसीएस, डा. रेड्डीज, टेक महिंद्रा, इन्फोसिस और नेस्ले इंडिया शामिल हैं।

रिलायंस सिक्योरिटीज के रणनीति प्रमुख विनोद मोदी ने कहा, ‘‘घरेलू शेयर बाजारों में कारोबार के दूसरे सत्र में तेजी देखने को मिली। निवेशकों को सरकार की इस घोषणा से राहत मिली है कि वह दूसरे देशों के कोविड-19 टीकों को मंजूरी देने की प्रक्रिया में तेजी ला रही है ताकि इसकी आपूर्ति सुधरे तथा टीकाकरण में और तेजी लायी जा सके।’’

तेजी में वित्तीय और वाहन कंपनियों का योगदान सर्वाधिक रहा। हालांकि आईटी और दवा कंपनियों के शेयरों में गिरावट रही। टीसीएस के वित्तीय परिणाम की घोषणा के बाद आईटी शेयरों में लिवाली देखी गयी।

एशिया के अन्य बाजारों में हांगकांग, सोल और तोक्यो बढ़त के साथ बंद हुए जबकि शंघाई नुकसान में रहा।

यूरोप के प्रमुख शेयर बाजारों में मध्याह्न कारोबार में तेजी रही।

इस बीच, अंतरराष्ट्रीय तेल मानक ब्रेंट क्रूड 0.90 प्रतिशत की बढ़त के साथ 63.85 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 3rd T20I Match Scorecard: इंदौर में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के सामने रखा 224 रनों का लक्ष्य, अभिषेक शर्मा ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Scorecard: रावलपिंडी में पाकिस्तान ने श्रीलंका के सामने रखा 216 रनों का लक्ष्य, माज़ सादाकत ने खेली 96 रनों की विस्फोटक पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Score Update: इंदौर में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का तीसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? इंदौर में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच तीसरे टी 20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट