जरुरी जानकारी | सेंसेक्स 568 अंक चढ़ा, निफ्टी 14,500 अंक के पार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. वैश्विक बाजारों के सकारात्मक रुख के बीच एचडीएफसी बैंक, एचडीएफसी, हिंदुस्तान यूनिलीवर और आईसीआईसीआई बैंक के शेयरों में बढ़त से सेंसेक्स 568 अंक चढ़ गया, जबकि निफ्टी 14,500 अंक के पार निकल गया।

मुंबई, 26 मार्च वैश्विक बाजारों के सकारात्मक रुख के बीच एचडीएफसी बैंक, एचडीएफसी, हिंदुस्तान यूनिलीवर और आईसीआईसीआई बैंक के शेयरों में बढ़त से सेंसेक्स 568 अंक चढ़ गया, जबकि निफ्टी 14,500 अंक के पार निकल गया।

बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 568.38 अंक या 1.17 प्रतिशत की बढ़त के साथ 49,008.50 अंक पर बंद हुआ। इसी तरह नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 182.40 अंक या 1.27 प्रतिशत की बढ़त के साथ 14,507.30 अंक पर पहुंच गया।

सेंसेक्स की कंपनियों में बजाज फाइनेंस का शेयर सबसे अधिक करीब चार प्रतिशत चढ़ गया। टाइटन, एशियन पेंट्स, हिंदुस्तान यूनिलीवर, भारती एयरटेल, बजाज ऑटो और नेस्ले इंडिया के शेयर भी लाभ में रहे।

वहीं दूसरी ओर पावरग्रिड, इंडसइंड बैंक, आईटीसी और मारुति के शेयरों में गिरावट आई।

कारोबारियों ने कहा कि वैश्विक बाजारों के सकारात्मक रुख के बीच घरेलू बाजार उबर अए और अंत में मजबूत बढ़त के साथ बंद हुए।

अन्य एशियाई बाजारों में चीन का शंघाई कम्पोजिट, हांगकांग का हैंगसेंग, जापान का निक्की और दक्षिण कोरिया का कॉस्पी उल्लेखनीय लाभ के साथ बंद हुए।

शुरुआती कारोबार में यूरोपीय बाजार भी बढ़त में थे।

इस बीच, वैश्विक बेंचमार्क ब्रेंट कच्चा तेल 2.05 प्रतिशत की बढ़त के साथ 63.22 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Delhi Metro Advisory: सुप्रीम कोर्ट मार्च के चलते राजीव चौक समेत 6 मेट्रो स्टेशनों के गेट बंद; सुबह 6 से शाम 4 बजे तक एंट्री-एग्जिट पर पाबंदी, इंटरचेंज रहेगा चालू

India vs West Indies, 3rd T20I Match Scorecard: इंदौर में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के सामने रखा 224 रनों का लक्ष्य, अभिषेक शर्मा ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Scorecard: रावलपिंडी में पाकिस्तान ने श्रीलंका के सामने रखा 216 रनों का लक्ष्य, माज़ सादाकत ने खेली 96 रनों की विस्फोटक पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Score Update: इंदौर में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का तीसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट