जरुरी जानकारी | सेंसेक्स 508 अंक उछला, निफ्टी 14,450 अंक के ऊपर निकला

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. वैश्विक स्तर पर मिले-जुले रुख के बीच बीएसई सेंसेक्स में सोमवार को 508 अंक की तेजी आयी। सेंसेक्स में मजबूत स्थिति रखने वाले आईसीआईसीआई बैंक, रिलायंस इंडस्ट्रीज और एक्सिस बैंक में तेजी के साथ बाजार में मजबूती आयी।

मुंबई, 26 अप्रैल वैश्विक स्तर पर मिले-जुले रुख के बीच बीएसई सेंसेक्स में सोमवार को 508 अंक की तेजी आयी। सेंसेक्स में मजबूत स्थिति रखने वाले आईसीआईसीआई बैंक, रिलायंस इंडस्ट्रीज और एक्सिस बैंक में तेजी के साथ बाजार में मजबूती आयी।

तीस शेयरों पर आधारित बीएसई सेंसेक्स 508.06 अंक यानी 1.06 प्रतिशत की बढ़त के साथ 48,386.51 अंक पर बंद हुआ।

इसी प्रकार, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 143.65 अंक यानी एक प्रतिशत उछलकर 14,485 अंक पर बंद हुआ।

सेंसेक्स के शेयरों में सर्वाधिक लाभ में एक्सिस बैंक रहा। इसमें 4 प्रतिशत से अधिक की तेजी आयी। इसके अलावा, आईसीआईसीआई बैंक, अल्ट्राटेक सीमेंट, एचयूएल, भारतीय स्टेट बैंक, पावर ग्रिड, बजाज ऑटो और रिलायंस इंडस्ट्रीज में भी अच्छी तेजी रही।

दूसरी तरह एचसीएल टेक, एचडीएफसी बैंक, मारुति, सन फार्मा और टीसीएस आदि शेयरों में गिरावट दर्ज

की गयी।

रिलायंस सिक्योरिटीज के रणनीतिक प्रमुख विनोद मोदी ने कहा, ‘‘बाजार ने कोविड-19 मामलों में तेजी को तवज्जो नहीं दी और मुख्य रूप से वित्तीय कंपनियों में अच्छी तेजी से बाजार को बल मिला।’’

उन्होंने कहा कि औषधि को छोड़कर ज्यादातर प्रमुख खंडवार सूचकांक लाभ में रहे। आईसीआईसीआई बैंक की अगुवाई मे कंपनियों के मार्च तिमाही के बेहतर परिणाम से बाजार को मजबूती मिली।

इस बीच, स्वास्थ्य मंत्रालय के सोमवार को जारी आंकड़े के अनुसार देश में पिछले 24 घंटे में कोविड-19 के 3,52,991 नए मामले सामने आने के बाद संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 1,73,13,163 हो गई जबकि उपचाराधीन मरीजों की संख्या 28 लाख को पार कर गई है।

एशिया के अन्य बाजारों में शंघाई और हांगकांग नुकसान में रहे जबकि तोक्यो और सोल लाभ में रहे।

यूरोप के प्रमुख बाजारों में मध्याह्न कारोबार में नुकसान का रुख रहा।

इस बीच, अंतरराष्ट्रीय तेल मानक ब्रेंट क्रूड 1.74 प्रतिशत की गिरावट के साथ 64.28 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

England vs Scotland, T20 World Cup 2026 23rd Match Prediction: हाईवोल्टेज मुकाबले में इंग्लैंड को हराकर टूर्नामेंट में पहली जीत दर्ज करना चाहेगी स्कॉटलैंड, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी

कोलकाता एयरपोर्ट पर IndiGo की फ्लाइट में बम की धमकी: टॉयलेट में मिला संदेहास्पद नोट, मचा हड़कंप (See Pics)

England vs Scotland, T20 World Cup 2026 23rd Match Report And Weather Update: इंग्लैंड बनाम स्कॉटलैंड के मुकाबले में बारिश बनेगी विलेन या फैंस उठाएंगे पुरे मैच का लुफ्त? यहां जानें पिच रिपोर्ट और मौसम का हाल

England vs Scotland, T20 World Cup 2026 23rd Match Preview: इंग्लैंड बनाम स्कॉटलैंड के बीच आज खेला जाएगा हाईवोल्टेज मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकार्ड्स, मिनी बैटल, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

\