जरुरी जानकारी | सेंसेक्स 508 अंक उछला; बैंक, रिलायंस के शेयर चमके, निफ्टी 14,450 से ऊपर निकला

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. शेयर बाजारों में सप्ताह की शुरूआत तेजी के साथ हुई और बीएसई सेंसेक्स में सोमवार को 508 अंक का उछाल आया। कोविड-19 संक्रमण के बढ़ते मामलों के बावजूद निवेशकों ने बैंक, खपत और ऊर्जा कंपनियों से जुड़े शेयरों में लिवाली की जिससे बाजार को मजबूती मिली।

मुंबई, 26 अप्रैल शेयर बाजारों में सप्ताह की शुरूआत तेजी के साथ हुई और बीएसई सेंसेक्स में सोमवार को 508 अंक का उछाल आया। कोविड-19 संक्रमण के बढ़ते मामलों के बावजूद निवेशकों ने बैंक, खपत और ऊर्जा कंपनियों से जुड़े शेयरों में लिवाली की जिससे बाजार को मजबूती मिली।

कारोबारियों के अनुसार अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपये की विनिमय दर में 28 पैसे की तेजी से भी धारणा मजबूत हुई।

तीस शेयरों पर आधारित बीएसई सेंसेक्स शुरूअती कारोबार से ही बढ़त में रहा और अंत में 508.06 अंक यानी 1.06 प्रतिशत की बढ़त के साथ 48,386.51 अंक पर बंद हुआ।

इसी प्रकार, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 143.65 अंक यानी एक प्रतिशत उछलकर 14,485 अंक पर बंद हुआ।

सेंसेक्स के शेयरों में सर्वाधिक लाभ में एक्सिस बैंक रहा। इसमें 4.40 प्रतिशत की तेजी आयी। इसके अलावा, आईसीआईसीआई बैंक में 3.63 प्रतिशत की तेजी रही। बैंक का लाभ मार्च तिमाही में करीब चार गुना बढ़ने की रिपोर्ट से शेयर में तेजी आयी।

इसके अलावा अल्ट्राटेक सीमेंट, एचयूएल, भारतीय स्टेट बैंक, पावर ग्रिड, बजाज ऑटो और रिलायंस इंडस्ट्रीज में भी 2.87 प्रतिशत तक की अच्छी तेजी रही।

दूसरी तरह एचसीएल टेक, एचडीएफसी बैंक, मारुति, सन फार्मा, टीसीएस, एनटीपीसी और आईटीसी सहित अन्य शेयरों में गिरावट दर्ज

की गयी। इनमें 2.87 प्रतिशत तक की गिरावट आयी।

रिलायंस सिक्योरिटीज के रणनीतिक प्रमुख विनोद मोदी ने कहा, ‘‘बाजार ने कोविड-19 मामलों में तेजी को तवज्जो नहीं दी और मुख्य रूप से वित्तीय कंपनियों में अच्छी तेजी से बाजार को बल मिला।’’

उन्होंने कहा कि औषधि को छोड़कर ज्यादातर प्रमुख खंडवार सूचकांक लाभ में रहे। आईसीआईसीआई बैंक की अगुवाई मे कंपनियों के मार्च तिमाही के बेहतर परिणाम से बाजार को मजबूती मिली।

जियोजीत फाइनेंशियल सर्विसेज के शोध प्रमुख विनोद नायर ने कहा कि कोविड-मामलों में लगातार तेजी तथा अप्रैल के वायदा एवं विकल्प खंड के सौदों के इस सप्ताह पूरा होने को देखते हुए बाजार में आने वाले दिनों में उतार-चढ़ाव बना रह सकता है। फेडरल ओपन मार्केट कमेटी (एफओएमसी) की आगामी बैठक इस सप्ताह की महत्वपूर्ण गतिविधियां हैं।

इस बीच, स्वास्थ्य मंत्रालय के सोमवार को जारी आंकड़े के अनुसार देश में पिछले 24 घंटे में कोविड-19 के 3,52,991 नए मामले सामने आने के बाद संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 1,73,13,163 हो गई जबकि उपचाराधीन मरीजों की संख्या 28 लाख को पार कर गई है।

एशिया के अन्य बाजारों में शंघाई और हांगकांग नुकसान में रहे जबकि तोक्यो और सोल लाभ में रहे।

यूरोप के प्रमुख बाजारों में मध्याह्न कारोबार में नुकसान का रुख रहा।

इस बीच, अंतरराष्ट्रीय तेल मानक ब्रेंट क्रूड 1.74 प्रतिशत की गिरावट के साथ 64.28 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया।

अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया 28 पैसे मजबूत होकर 74.73 पर बंद हुआ।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 3rd T20I Match Scorecard: इंदौर में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के सामने रखा 224 रनों का लक्ष्य, अभिषेक शर्मा ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Scorecard: रावलपिंडी में पाकिस्तान ने श्रीलंका के सामने रखा 216 रनों का लक्ष्य, माज़ सादाकत ने खेली 96 रनों की विस्फोटक पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Score Update: इंदौर में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का तीसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? इंदौर में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच तीसरे टी 20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट