जरुरी जानकारी | सेंसेक्स 447 अंक मजबूत होकर फिर से 50,000 के ऊपर निकला

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. घरेलू और वैश्विक स्तर पर सकारात्मक रुख के बीच वाहन, बैंक और आईटी कंपनियों के शेयरों में तेज लिवाली से बीएसई सेंसेक्स मंगलवार को 447 अंक की मजबूती के साथ 50,000 के मनोवैज्ञानिक स्तर को पार कर गया।

मुंबई, दो मार्च घरेलू और वैश्विक स्तर पर सकारात्मक रुख के बीच वाहन, बैंक और आईटी कंपनियों के शेयरों में तेज लिवाली से बीएसई सेंसेक्स मंगलवार को 447 अंक की मजबूती के साथ 50,000 के मनोवैज्ञानिक स्तर को पार कर गया।

तीस शेयरों पर आधारित बीएसई सेंसेक्स 447.05 अंक यानी 0.90 प्रतिशत की बढ़त के साथ 50,296.89 अंक पर बंद हुआ।

इसी प्रकार, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 157.55 अंक यानी 1.07 प्रतिशत की बढ़त के साथ 14,919.10 अंक पर बंद हुआ।

सेंसेक्स के शेयरों में सर्वाधिक लाभ में महिंद्रा एंड महिंद्रा, एनटीपीसी, बजाज ऑटो, टेक महिंद्रा, टीसीएस और मारुति रही।

दूसरी तरफ, ओएनजीसी, एचडीएफसी, डा. रेड्डीज, पावर ग्रिड और एसबीआई को नुकसान हुआ।

सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 25 लाभ के साथ बंद हुए।

विश्लेषकों के अनुसार तीसरी तिमाही में जीडीपी (सकल घरेलू उत्पाद) में वृद्धि से निवेशक उत्साहित हैं। साथ ही वैश्विक बांड बाजारों में पिछले सप्ताह के उठा-पटक के बाद स्थिरता से भी धारणा मजबूत हुई है।

बांड बाजार में स्थिरता के साथ एशिया के अन्य बाजारों में लगातार दूसरे दिन तेजी रही।

इस बीच, ब्रेंट क्रूड वायदा 0.71 प्रतिशत मजबूत होकर 63.76 पर पहुंच गया।

विदेशी मुद्रा बाजार में अमेरिका डॉलर के मुकाबले रुपया 18 पैसे मजबूत होकर 73.37 पर बंद हुआ।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 3rd T20I Match Scorecard: इंदौर में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के सामने रखा 224 रनों का लक्ष्य, अभिषेक शर्मा ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Scorecard: रावलपिंडी में पाकिस्तान ने श्रीलंका के सामने रखा 216 रनों का लक्ष्य, माज़ सादाकत ने खेली 96 रनों की विस्फोटक पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Score Update: इंदौर में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का तीसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? इंदौर में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच तीसरे टी 20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट