जरुरी जानकारी | शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 400 अंक चढ़ा; 61,000 के पार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. बीएसई सेंसेक्स अच्छी तिमाही आय की उम्मीदों पर सवार होकर बुधवार को शुरुआती कारोबार में करीब 400 अंक चढ़कर 61,000 के स्तर के पार पहुंच गया।

मुंबई, 12 जनवरी बीएसई सेंसेक्स अच्छी तिमाही आय की उम्मीदों पर सवार होकर बुधवार को शुरुआती कारोबार में करीब 400 अंक चढ़कर 61,000 के स्तर के पार पहुंच गया।

इस दौरान 30 शेयरों पर आधारित सूचकांक 397.48 अंक या 0.66 प्रतिशत बढ़कर 61,014.37 पर था। इसी तरह, एनएसई निफ्टी 96.50 अंक या 0.53 प्रतिशत की बढ़त के साथ 18,152.25 पर कारोबार कर रहा था।

सेंसेक्स में अल्ट्राटेक सीमेंट,आरआईएल, इंडसइंड बैंक, भारती एयरटेल, कोटक बैंक और टाटा स्टील बढ़त दर्ज करने वाले प्रमुख शेयरों में शामिल थे।

दूसरी ओर, टीसीएस, डॉ. रेड्डीज, टाइटन, मारुति और विप्रो लाल निशान में आ गए।

पिछले सत्र में 30 शेयरों पर आधारित सूचकांक 221.26 अंक यानी 0.37 प्रतिशत चढ़कर 60,616.89 अंक पर बंद हुआ था। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी 52.45 अंक यानी 0.29 प्रतिशत मजबूत होकर 18,055.75 अंक पर बंद हुआ था।

जियोजीत फाइनेंशियल सर्विसेस के मुख्य निवेश रणनीतिकार वी. के. विजयकुमार ने कहा, ‘‘आईटी क्षेत्र की तीन बड़ी कंपनियों के अच्छे परिणामों से बाजार में जुझारूपन आने की उम्मीद है।’’

शेयर बाजार के अस्थाई आंकड़ों के मुताबिक विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने मंगलवार को सकल आधार पर 111.91 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

होरमुज जलडमरूमध्य में टैंकर पर गोलीबारी

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Live Score Update: राजीव गांधी क्रिकेट स्टेडियम में सनराइजर्स हैदराबाद बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Scorecard: एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को 6 विकेट से रौंदा, ट्रिस्टन स्टब्स ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Live Toss And Scorecard: राजीव गांधी क्रिकेट स्टेडियम में चेन्नई सुपरकिंग्स के कप्तान रुतुराज गायकवाड़ ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड