जरुरी जानकारी | शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 250 अंक चढ़ा, निफ्टी 15,250 के पार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. सकारात्मक वैश्विक संकेतों और इंफोसिस, एशियन पेंट्स तथा एचडीएफसी जैसे बड़े शेयरों में तेजी के चलते प्रमुख शेयर सूचकांक सेंसेक्स मंगलवार को शुरुआती कारोबार के दौरान 250 अंक से अधिक बढ़ गया।

मुंबई, 25 मई सकारात्मक वैश्विक संकेतों और इंफोसिस, एशियन पेंट्स तथा एचडीएफसी जैसे बड़े शेयरों में तेजी के चलते प्रमुख शेयर सूचकांक सेंसेक्स मंगलवार को शुरुआती कारोबार के दौरान 250 अंक से अधिक बढ़ गया।

इस दौरान 30 शेयरों वाला बीएसई सूचकांक 265.07 अंक या 0.52 प्रतिशत बढ़कर 50,916.97 पर और व्यापक एनएसई निफ्टी 86 अंक या 0.57 प्रतिशत बढ़कर 15,283.70 पर कारोबार कर रहा था।

सेंसेक्स में सबसे अधिक तीन प्रतिशत की तेजी एशियन पेंट्स में रही। इसके अलावा एमएंडएम, टाइटन, बजाज फिनसर्व, नेस्ले इंडिया, एनटीपीसी, एचयूएल, ओएनजीसी और इंफोसिस भी मुनाफे में कारोबार कर रहे थे।

दूसरी ओर एचडीएफसी बैंक, इंडसइंड बैंक, एक्सिस बैंक, एसबीआई और डॉ रेड्डीज लाल निशान में थे।

पिछले सत्र में सेंसेक्स 111.42 अंक या 0.22 प्रतिशत बढ़कर 50,651.90 पर और निफ्टी 22.40 अंक या 0.15 प्रतिशत बढ़कर 15,197.70 पर बंद हुआ।

शेयर बाजार के अस्थाई आंकड़ों के मुताबिक विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने सोमवार को सकल आधार पर 585.36 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे।

एशियाई बाजारों में शंघाई, हांगकांग, सियोल और तोक्यो मध्य सत्र में तेजी के साथ कारोबार कर रहे थे।

इस बीच अंतरराष्ट्रीय तेल बेंचमार्क ब्रेंट क्रूड 0.25 प्रतिशत बढ़कर 68.54 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

PBKS vs DC, IPL 2026 55th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा पंजाब किंग्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

RCB vs MI, IPL 2026 54th Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मुंबई इंडियंस को 2 विकेट से हराया, क्रुणाल पांड्या ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

PM Narendra Modi Appeal: क्या देश में फिर लौटेगा Work From Home कल्चर? पीएम मोदी की अपील ने बढ़ाई हलचल

PBKS vs DC, IPL 2026 55th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 55वें मुकाबले में पंजाब किंग्स को हराकर जीत की पटरी पर लौटना चाहेगी दिल्ली कैपिटल्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू