जरुरी जानकारी | शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 245 अंक चढ़ा, निफ्टी 15,900 के पार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. एचडीएफसी, टीसीएस और इंफोसिस जैसे बड़े शेयरों में बढ़त और सकारात्मक व्यापक आर्थिक संकेतकों के चलते प्रमुख शेयर सूचकांक सेंसेक्स मंगलवार को शुरुआती कारोबार में करीब 245 अंक चढ़ा गया।

मुंबई, तीन अगस्त एचडीएफसी, टीसीएस और इंफोसिस जैसे बड़े शेयरों में बढ़त और सकारात्मक व्यापक आर्थिक संकेतकों के चलते प्रमुख शेयर सूचकांक सेंसेक्स मंगलवार को शुरुआती कारोबार में करीब 245 अंक चढ़ा गया।

इस दौरान 30 शेयरों वाला सूचकांक 244.77 अंक या 0.46 प्रतिशत बढ़कर 53,195.40 पर कारोबार कर रहा था, जबकि व्यापक एनएसई निफ्टी 56.85 अंक या 0.36 प्रतिशत बढ़कर 15,942 पर पहुंच गया।

सेंसेक्स में सबसे अधिक तीन प्रतिशत की बढ़त एशियन पेंट्स में हुई। इसके अलावा टाइटन, पावरग्रिड, एचडीएफसी, एमएंडएम और टेक महिंद्रा भी बढ़त के साथ कारोबार कर रहे थे।

दूसरी ओर एचसीएल टेक, बजाज ऑटो, टाटा स्टील, आईसीआईसीआई बैंक और एनटीपीसी में गिरावट हुई।

पिछले सत्र में सेंसेक्स 363.79 अंक या 0.69 प्रतिशत की तेजी के साथ 52,950.63 पर बंद हुआ था, जबकि निफ्टी 122.10 अंक या 0.77 प्रतिशत बढ़कर 15,885.15 पर बंद हुआ।

इस बीच अंतरराष्ट्रीय तेल बेंचमार्क ब्रेंट क्रूड 0.07 प्रतिशत बढ़कर 72.94 डॉलर प्रति बैरल हो गया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

GT vs MI, IPL 2026 30th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 30वें मुकाबले में जीत का सिलसिला जारी रखना चाहेगी गुजरात टाइटंस, मुंबई इंडियंस से होगी टक्कर, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

Tamil Nadu Explosion: विरुधुनगर की पटाखा फैक्ट्री में धमाका, 18 लोगों की मौत, कई घायल (Watch Videos)

PBKS vs LSG, IPL 2026 29th Match Live Score Update: महाराजा यादविंद्र सिंह स्टेडियम में पंजाब किंग्स बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

KKR vs RR, IPL 2026 28th Match Scorecard: ईडन गार्डन्स स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स को हराकर कोलकाता नाइट राइडर्स ने दर्ज की पहली जीत, रिंकू सिंह ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड