जरुरी जानकारी | शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 220 अंक चढ़ा, निफ्टी 15,850 के पार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. एचडीएफसी, इंफोसिस, टीसीएस और रिलायंस जैसे बड़े शेयरों में तेजी के चलते प्रमुख शेयर सूचकांक सेंसेक्स मंगलवार को शुरुआती कारोबार के दौरान 220 अंक से अधिक चढ़ गया।

मुंबई, 15 जून एचडीएफसी, इंफोसिस, टीसीएस और रिलायंस जैसे बड़े शेयरों में तेजी के चलते प्रमुख शेयर सूचकांक सेंसेक्स मंगलवार को शुरुआती कारोबार के दौरान 220 अंक से अधिक चढ़ गया।

इस दौरान 30 शेयरों वाला बीएसई सूचकांक 220.67 अंक या 0.42 प्रतिशत बढ़कर 52,772.20 पर कारोबार कर रहा था। इसी तरह, व्यापक एनएसई निफ्टी 62.35 अंक या 0.39 प्रतिशत बढ़कर 15,874.20 पर पहुंच गया।

सुबह के कारोबार में सेंसेक्स के सभी घटक बढ़त के साथ कारोबार कर रहे थे।

सेंसेक्स में सबसे अधिक 1.5 प्रतिशत की तेजी एशियन पेंट्स में थी। इसके बाद बढ़ने वाले शेयरों में इंडसइंड बैंक, ओएनजीसी, बजाज फिनसर्व, हिंदुस्तान यूनिलीवर, भारती एयरटेल और कोटक बैंक का स्थान था।

पिछले सत्र में सेंसेक्स 76.77 अंक या 0.15 प्रतिशत बढ़कर 52,551.53 के रिकॉर्ड उच्च स्तर पर बंद हुआ था। एनएसई निफ्टी 12.50 अंक या 0.08 प्रतिशत बढ़कर 15,811.85 पर बंद हुआ।

शेयर बाजार के अस्थाई आंकड़ों के मुताबिक विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने सोमवार को सकल आधार पर 503.51 करोड़ रुपये के शेयर बेचे।

अंतरराष्ट्रीय तेल बेंचमार्क ब्रेंट क्रूड 0.25 फीसदी बढ़कर 73.04 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

हॉर्मुज पर बढ़ते तनाव के बीच बड़ी कूटनीतिक पहल, नरेंद्र मोदी और इमैनुएल मैक्रों ने सुरक्षित समुद्री रास्तों पर बनाई साझा रणनीति

MI vs PBKS, IPL 2026 24th Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में पंजाब किंग्स ने मुंबई इंडियंस को 7 विकेट से रौंदा, लगाया जीत का चौका; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा गुजरात टाइटंस बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 25वें मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर लय बरकरार रखना चाहेगी गुजरात टाइटंस, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू