जरुरी जानकारी | शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 200 अंक उछला, निफ्टी 14,750 अंक के पार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. वैश्विक बाजारों से कमजोर संकेत के बावजूद बंबई शेयर बाजार का सेंसेक्स बुधवार को रिलायंस इंडस्ट्रीज, एचडीएफसी बैंक और एक्सिस बैंक जैसे प्रमुख शेयरों में खरीदारी के बल पर 200 अंक चढ़ गया।

मुंबई, 24 फरवरी वैश्विक बाजारों से कमजोर संकेत के बावजूद बंबई शेयर बाजार का सेंसेक्स बुधवार को रिलायंस इंडस्ट्रीज, एचडीएफसी बैंक और एक्सिस बैंक जैसे प्रमुख शेयरों में खरीदारी के बल पर 200 अंक चढ़ गया।

बंबई शेयर बाजार (बीएसई) का 30 शेयरों पर आधारित सेंसेक्स कारोबार के शुरुआती दौर में 207 अंक यानी 0.42 प्रतिशत बढ़कर 49,958.41 अंक पर पहुंच गया। वहीं, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का निफ्टी 69.35 अंक यानी 0.47 प्रतिशत बढ़कर 14,777.15 अंक पर पहुंच गया।

सेंसेक्स में शामिल शेयरों में एक्सिस बैंक करीब दो प्रतिशत की तेजी के साथ सबसे ज्यादा लाभ में रहा। इसके साथ ही बजाज फाइनेंस, स्टेट बैंक, रिलायंस इंडस्ट्रीज, ओएनजीसी और अल्ट्रा टेक सीमेंट के शेयरों में भी लाभ दर्ज किया गया।

इसके विपरीत टीसीएस, पावर ग्रिड, इन्फोसिस, हिन्दुस्तान यूनिलीवर और टेक महिन्द्रा के शेयरों में गिरावट का रुख रहा।

बीएसई सेंसेक्स पिछले सत्र में 7.09 अंक यानी 0.01 प्रतिशत बढ़कर 49,751.41 अंक और निफ्टी 32.10 अंक यानी 0.22 अंक बढ़कर 14,707.80 अंक पर बंद हुआ था। इस दौरान विदेशी संस्थागत निवेशक बाजार में शुद्ध रूप से बिकवाल रहे और उन्होंने मंगलवार को 1,569.04 करोड़ रुपये के शेयरों की बिकवाली की।

एशिया के अन्य बाजारों में शंघाई, हांग कांग और दक्षिण कोरिया का सोल तथा जापान का टोक्यो बाजार नकारात्मक दायरे में चल रहे थे।

इस बीच वैश्विक बाजार में कच्चे तेल का बेंचमार्क ब्रेंट कच्चा तेल का भाव 0.56 प्रतिशत गिरकर 64.12 डालर प्रति बैरल पर बोला गया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

हॉर्मुज पर बढ़ते तनाव के बीच बड़ी कूटनीतिक पहल, नरेंद्र मोदी और इमैनुएल मैक्रों ने सुरक्षित समुद्री रास्तों पर बनाई साझा रणनीति

MI vs PBKS, IPL 2026 24th Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में पंजाब किंग्स ने मुंबई इंडियंस को 7 विकेट से रौंदा, लगाया जीत का चौका; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा गुजरात टाइटंस बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 25वें मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर लय बरकरार रखना चाहेगी गुजरात टाइटंस, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू