जरुरी जानकारी | उतार-चढ़ाव भरे कारोबार में सेंसेक्स 165 अंक चढ़ा, निफ्टी लगभग स्थिर

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. एशियाई बाजारों के मिले-जुले संकेतों के बीच एचडीएफसी बैंक, टीसीएस और रिलायंस इंडस्ट्रीज जैसे बड़े शेयरों में लिवाली के चलते प्रमुख शेयर सूचकांक सेंसेक्स और निफ्टी मंगलवार को बढ़त के साथ बंद हुए।

मुंबई, 12 मार्च एशियाई बाजारों के मिले-जुले संकेतों के बीच एचडीएफसी बैंक, टीसीएस और रिलायंस इंडस्ट्रीज जैसे बड़े शेयरों में लिवाली के चलते प्रमुख शेयर सूचकांक सेंसेक्स और निफ्टी मंगलवार को बढ़त के साथ बंद हुए।

उतार-चढ़ाव भरे कारोबार में 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 165.32 अंक या 0.22 प्रतिशत बढ़कर 73,667.96 अंक पर बंद हुआ। दिन में कारोबार के दौरान यह 501.52 अंक बढ़कर 74,004.16 अंक पर पहुंच गया था।

इसी तरह नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 3.05 अंक या 0.01 प्रतिशत की मामूली वृद्धि के साथ 22,335.70 अंक पर लगभग स्थिर बंद हुआ।

सेंसेक्स की कंपनियों में एचडीएफसी बैंक दो प्रतिशत से अधिक चढ़ गया। इसके अलावा टीसीएस, मारुति, इन्फोसिस, रिलायंस इंडस्ट्रीज और भारती एयरटेल में उल्लेखनीय बढ़त हुई।

दूसरी ओर भारतीय स्टेट बैंक, जेएसडब्ल्यू स्टील, आईटीसी, टाटा मोटर्स, अल्ट्राटेक सीमेंट और नेस्ले के शेयर नुकसान के साथ बंद हुए।

जियोजीत फाइनेंशियल सर्विसेज के शोध प्रमुख विनोद नायर ने कहा कि पिछले दिन की तेज मुनाफावसूली के बाद आज घरेलू बाजार में सीमित दायरे में कारोबार हुआ। मूल्यांकन को लेकर आशंकाओं के चलते मिड कैप और स्मॉल कैप शेयरों पर दबाव रहा।

उन्होंने कहा कि वैश्विक धारणा भी मिली-जुली बनी हुई है, क्योंकि निवेशक अमेरिकी मुद्रास्फीति के आंकड़ों का इंतजार कर रहे हैं।

एशिया के अन्य बाजारों में, जापान का निक्की और चीन का शंघाई कम्पोजिट टूटकर बंद हुए, जबकि दक्षिण कोरिया के कॉस्पी और हांगकांग के हैंग सेंग में तेजी रही।

दोपहर के सौदों में यूरोपीय बाजार बढ़त के साथ कारोबार कर रहे थे। अमेरिकी बाजार सोमवार को मिले-जुले रुख के साथ बंद हुए।

वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड 0.86 प्रतिशत चढ़कर 82.92 डॉलर प्रति बैरल के भाव पर था।

शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने सोमवार को 4,212.76 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

हंगरी में विपक्ष की धमाकेदार जीत, गई ओरबान की सत्ता

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Scorecard: वानखेड़े में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मुंबई इंडियंस को 18 रनों से हराया, फिल सॉल्ट और रजत पाटीदार की पारियां आई काम; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मुंबई इंडियंस के सामने रखा 240 रनों का विशाल लक्ष्य, फिल सॉल्ट और रजत पाटीदार ने खेली तूफानी पारियां; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Live Toss And Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड