जरुरी जानकारी | सेंसेक्स 165 अंक चढ़ा, कारोबार के दौरान पहली बार पार किया 66,000 अंक का स्तर

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. घरेलू शेयर बाजारों में बृहस्पतिवार को जोरदार तेजी रही और बीएसई सेंसेक्स 165 अंक के लाभ में रहा। कारोबार के दौरान दोनों मानक सूचकांकों में रिकॉर्ड तेजी रही और एक समय सेंसेक्स पहली बार 66,000 अंक के पार निकल गया था।

मुंबई, 13 जुलाई घरेलू शेयर बाजारों में बृहस्पतिवार को जोरदार तेजी रही और बीएसई सेंसेक्स 165 अंक के लाभ में रहा। कारोबार के दौरान दोनों मानक सूचकांकों में रिकॉर्ड तेजी रही और एक समय सेंसेक्स पहली बार 66,000 अंक के पार निकल गया था।

अमेरिका में खुदरा मुद्रास्फीति में नरमी के बीच वैश्विक बाजारों में तेजी के साथ घरेलू बाजार में मजबूती आई। आईसीआईसीआई बैंक और टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस) जैसे प्रमुख शेयरों में लिवाली से भी तेजी को समर्थन मिला।

तीस शेयरों पर आधारित बीएसई सेंसेक्स 164.99 अंक यानी 0.25 प्रतिशत की तेजी के साथ 65,558.89 अंक पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान एक समय सेंसेक्स 670.31 अंक यानी 1.02 प्रतिशत की बढ़त के साथ अबतक के उच्चतम स्तर 66,064.21 अंक पर चला गया था।

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी 29.45 अंक यानी 0.15 प्रतिशत की तेजी के साथ 19,413.75 अंक पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान यह 182.7 अंक की बढ़त के साथ रिकॉर्ड 19,567 अंक तक चला गया था।

सेंसेक्स के शेयरों में टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज, इन्फोसिस, बजाज फिनसर्व, टेक महिंद्रा, आईसीआईसीआई बैंक, विप्रो और बजाज फाइनेंस प्रमुख रूप से लाभ में रहे।

टीसीएस का शेयर जून तिमाही के वित्तीय परिणाम की घोषणा के एक दिन बाद आज 2.47 प्रतिशत चढ़ा।

देश की सबसे बड़ी सूचना प्रौद्योगिकी कंपनी का शुद्ध लाभ जून तिमाही में 16.83 प्रतिशत बढ़कर 11,074 करोड़ रुपये रहा है। हालांकि, कंपनी बाजार अनिश्चितताओं के कारण वित्त वर्ष के लिये वृद्धि संभावनाओं को लेकर सतर्क है।

दूसरी तरफ, नुकसान में रहने वाले शेयरों में पावर ग्रिड, मारुति, एनटीपीसी, रिलायंस इंडस्ट्रीज, हिंदुस्तान यूनिलीवर और नेस्ले शामिल हैं।

एशिया के अन्य बाजारों में दक्षिण कोरिया का कॉस्पी, जापान का निक्की, चीन का शंघाई कम्पोजिट और हांगकांग का हैंगसेंग लाभ में रहे।

यूरोप के प्रमुख बाजारों में शुरुआती कारोबार में तेजी का रुख रहा। अमेरिकी बाजार बुधवार को बढ़त में रहे थे।

वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड 0.27 प्रतिशत की तेजी के साथ 80.33 डॉलर प्रति बैरल रहा।

शेयर बाजार के आंकड़ों के अनुसार विदेशी संस्थागत निवेशक बुधवार को बिकवाल रहे और उन्होंने 1,242.44 करोड़ रुपये मूल्य के शेयर बेचे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

New Zealand Women vs South Africa Women, 4th T20I Match Pitch Report And Weather Update: वेलिंगटन में न्यूजीलैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

New Zealand Women vs South Africa Women, 4th T20I Match Preview: आज न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच खेला जाएगा चौथा टी20 मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

New Zealand Women vs South Africa Women 4th T20I Match Live Streaming In India: न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच आज खेला जाएगा चौथा टी20 मुकाबला, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे देखें लाइव मैच

West Indies Women vs Australia Women, 2nd T20I Match Live Score Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच खेला जा रहा हैं दूसरा टी20 मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

\