जरुरी जानकारी | पांच दिन की गिरावट के बाद सेंसेक्स 147 अंक चढ़ा, निफ्टी में मामूली गिरावट

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. बीएसई सेंसेक्स में मंगलवार को पिछले कारोबारी सत्रों से जारी गिरावट पर विराम लगा और मानक सूचकांक 147 अंक के लाभ में रहा। वित्तीय और दैनिक उपयोग का सामान बनाने वाली कंपनियों के शेयरों में लिवाली से बाजार में तेजी रही।

मुंबई, 25 फरवरी बीएसई सेंसेक्स में मंगलवार को पिछले कारोबारी सत्रों से जारी गिरावट पर विराम लगा और मानक सूचकांक 147 अंक के लाभ में रहा। वित्तीय और दैनिक उपयोग का सामान बनाने वाली कंपनियों के शेयरों में लिवाली से बाजार में तेजी रही।

तीस शेयरों पर आधारित बीएसई सेंसेक्स 147.71 अंक यानी 0.20 प्रतिशत की बढ़त के साथ 74,602.12 अंक पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान एक समय यह 330.67 अंक तक चढ़ गया था।

सेंसेक्स के 17 शेयर लाभ में जबकि 13 नुकसान में रहे।

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी में हालांकि छठे दिन गिरावट जारी रही और यह मामूली 5.80 अंक यानी 0.03 प्रतिशत फिसलकर 22,547.55 अंक पर बंद हुआ। कारोबार के अंतिम घंटे में औषधि, धातु और आईटी शेयरो में बिकवाली से निफ्टी नुकसान में रहा।

विश्लेषकों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशकों की पूंजी निकासी के बीच अमेरिका तथा एशिया के अन्य बाजारों में कमजोर रुख को देखते हुए निवेशक जोखिम लेने से बच रहे हैं।

सेंसेक्स के शेयरों में महिंद्रा एंड महिंद्रा, भारती एयरटेल, बजाज फाइनेंस, जोमैटो, नेस्ले, बजाज फिनसर्व, मारुति और टाइटन प्रमुख रूप से लाभ में रहे।

दूसरी तरफ नुकसान में रहने वाले शेयरों में सन फार्मा, पावरग्रिड, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज, टेक महिंद्रा, एशियन पेंट्स और टाटा मोटर्स शामिल हैं।

पिछले पांच कारोबारी सत्रों में बीएसई सेंसेक्स 1,542.45 अंक यानी दो प्रतिशत नीचे आया था।

शेयर बाजार के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशकों ने सोमवार को 6,286.70 करोड़ रुपये मूल्य के शेयर बेचे। वहीं घरेलू संस्थागत निवेशकों ने 5,185.65 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे।

एशिया के अन्य बाजारों में दक्षिण कोरिया का कॉस्पी, जापान का निक्की, चीन का शंघाई कम्पोजिट और हांगकांग का हैंगसेंग नुकसान में रहे।

यूरोप के प्रमुख बाजारों में ज्यादातर में दोपहर के कारोबार में तेजी का रुख रहा। अमेरिकी बाजार सोमवार को नुकसान में रहे थे।

मेहता इक्विटीज लि. के वरिष्ठ उपाध्यक्ष (शोध) प्रशांत तापसे ने कहा, ‘‘हल्के कारोबार में मानक सूचकांकों में मिला-जुला रुख रहा। एशिया के अन्य बाजारों में कमजोर रुख से निवेशकों ने सतर्क रवैया अपनाया। वैश्विक अनिश्चितताओं के साथ एफआईआई की बिकवाली जारी रहने के साथ निवेशक जोखिम लेने से बच रहे हैं। मौजूदा स्थिति से वायदा एवं विकल्प खंड में सौदों के मासिक निपटान से पहले बाजार में उत्साह का अभाव दिख रहा है।’’

वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड 0.13 प्रतिशत की गिरावट के साथ 74.68 डॉलर प्रति बैरल रहा।

बीएसई सेंसेक्स सोमवार को 856.65 अंक टूटा था जबकि निफ्टी में 242.55 अंक की गिरावट आई थी।

शेयर बाजार बुधवार को ‘महाशिवरात्रि’ के मौके पर बंद रहेंगे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Toss Winner Prediction: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें किस टीम के पक्ष में जा सकता है टॉस

LSG vs GT, IPL 2026 19th Match Scorecard: इकाना स्टेडियम में लखनऊ सुपर जायंट्स ने गुजरात टाइटंस के सामने रखा 165 रनों का टारगेट, एडेन मार्करम ने खेली शानदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Stats And Preview: मुंबई इंडियंस बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु मुकाबले के बीच आज होगा रोमांचक मुकाबला, आज के मैच में बन सकते हैं ये अनोखे रिकॉर्ड

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Key Players To Watch Out: आज मुंबई इंडियंस बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच खेला जाएगा हाईवोल्टेज मुकाबला, इन दिग्गज खिलाड़ियों पर होगी सबकी निगाहें