जरुरी जानकारी | रिलायंस में जोरदार लिवाली से सेंसेक्स में 1,241 अंक का उछाल, निफ्टी 21,700 अंक के ऊपर

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. स्थानीय शेयर बाजार में सोमवार को तेजी लौटी और दोनों मानक सूचकांकों में जोरदार उछाल आया। एशिया के अन्य बाजारों में तेजी के बीच रिलायंस इंडस्ट्रीज में भारी लिवाली के साथ बीएसई सेंसेक्स जहां 1,241 अंक मजबूत हुआ, वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 21,700 अंक के आंकड़े को पार कर गया।

मुंबई, 29 जनवरी स्थानीय शेयर बाजार में सोमवार को तेजी लौटी और दोनों मानक सूचकांकों में जोरदार उछाल आया। एशिया के अन्य बाजारों में तेजी के बीच रिलायंस इंडस्ट्रीज में भारी लिवाली के साथ बीएसई सेंसेक्स जहां 1,241 अंक मजबूत हुआ, वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 21,700 अंक के आंकड़े को पार कर गया।

तीस शेयरों पर आधारित बीएसई सेंसेक्स 1,240.90 अंक यानी 1.76 प्रतिशत की बढ़त के साथ 71,941.57 अंक पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान एक समय यह 1,309.55 अंक तक उछल गया था।

निफ्टी भी 385 अंक यानी 1.80 प्रतिशत उछलकर 21,737.60 अंक पर बंद हुआ।

सेंसेक्स की कंपनियों में रिलांयस इंडस्ट्रीज करीब सात प्रतिशत उछला। बाजार में तेजी में इसका सबसे ज्यादा योगदान रहा।

इसके अलावा टाटा मोटर्स, पावर ग्रिड, लार्सन एंड टुब्रो, कोटक महिंद्रा बैंक, एनटीपीसी, टाइटन और अल्ट्राटेक सीमेंट भी प्रमुख रूप से लाभ में रहे।

दूसरी तरफ आईटीसी, इन्फोसिस, जेएसडब्ल्यू स्टील, टेक महिंद्रा और टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज नुकसान में रहे।

एशिया के अन्य बाजारों में दक्षिण कोरिया का कॉस्पी, जापान का निक्की और हांगकांग का हैंगसेंग बढ़त में जबकि चीन का शंघाई कम्पोजिट नुकसान में रहा।

यूरोप के प्रमुख बाजारों में शुरुआती कारोबार में गिरावट का रुख रहा। अमेरिकी बाजारों में शुक्रवार को मिला-जुला रुख था।

इस बीच, वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड 0.18 प्रतिशत की गिरावट के साथ 83.40 डॉलर प्रति बैरल पर रहा।

बाजार शुक्रवार को गणतंत्र दिवस के मौके पर बंद था।

शेयर बाजार के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशकों ने बृहस्पतिवार को 2,144.06 करोड़ रुपये मूल्य के शेयर बेचे।

सेंसेक्स बृहस्पतिवार को 359.64 टूटा था, जबकि निफ्टी 101.35 अंक के नुकसान में रहा था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women, 1st T20I Live Streaming In India: वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच कल खेला जाएगा पहला टी20, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त

IPL 2026: आईपीएल इतिहास में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ इन बल्लेबाजों ने बनाए सबसे ज्यादा रन, टॉप 5 में दो भारतीय बल्लेबाज शामिल

Virat Kohli vs Jasprit Bumrah In IPL: आईपीएल में विराट कोहली को इतनी बार पवेलियन भेज चुके हैं जसप्रीत बुमराह, यहां देखें घातक तेज गेंदबाज का पूरा रिकॉर्ड

New Zealand Women vs South Africa Women, 3rd T20I Match Preview: कल न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच खेला जाएगा तीसरा टी20 मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

\