जरुरी जानकारी | शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 100 अंक चढ़ा, निफ्टी 18,200 के पार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. इंफोसिस, टीसीएस और मारुति जैसे बड़े शेयरों में बढ़त के कारण प्रमुख शेयर सूचकांक सेंसेक्स बृहस्पतिवार को शुरुआती कारोबार में करीब 100 अंक चढ़ गया।

मुंबई, 13 जनवरी इंफोसिस, टीसीएस और मारुति जैसे बड़े शेयरों में बढ़त के कारण प्रमुख शेयर सूचकांक सेंसेक्स बृहस्पतिवार को शुरुआती कारोबार में करीब 100 अंक चढ़ गया।

सॉफ्टवेयर क्षेत्र की प्रमुख कंपनियों टीसीएस और इंफोसिस के शेयर लाभ में जाने से घरेलू शेयर बाजार को मजबूती मिली।

इस दौरान 30 शेयरों वाला सूचकांक 99.04 अंक या 0.16 फीसदी की तेजी के साथ 61,249.08 पर था। इसी तरह निफ्टी 35.50 अंक या 0.19 फीसदी बढ़कर 18,247.85 पर पहुंच गया।

सेंसेक्स में सबसे अधिक दो प्रतिशत से ज्यादा की बढ़त पॉवरग्रिड में हुई। इसके अलावा टाटा स्टील, टीसीएस, इंफोसिस, मारुति और सन फार्मा भी बढ़त दर्ज करने वाले प्रमुख शेयरों में शामिल थे।

दूसरी ओर, विप्रो, एचडीएफसी बैंक, एम ऐंड एम और आईसीआईसीआई बैंक लाल निशान में आ गए।

पिछले सत्र में तीस शेयरों पर आधारित बीएसई सेंसेक्स 533.15 अंक यानी 0.88 प्रतिशत चढ़कर 61,150.04 अंक पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान सूचकांक ऊंचे में 61,218.19 अंक तक चला गया था। इसी तरह नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 156.60 अंक यानी 0.87 प्रतिशत बढ़कर 18,212.35 अंक पर बंद हुआ।

देश में सॉफ्टवेयर की सबसे बड़ी निर्यातक कंपनी टीसीएस ने बुधवार को बताया कि दिसंबर तिमाही में उसका शुद्ध लाभ 12.2 फीसदी की बढ़त के साथ 9,769 करोड़ रुपये रहा, इंफोसिस का शुद्ध लाभ 12 फीसदी इजाफे के साथ 5,809 करोड़ रुपये रहा और विप्रो का शुद्ध लाभ 2,969 करोड़ रुपये रहा।

शेयर बाजार में उपलब्ध आंकड़े के अनुसार विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) पूंजी बाजार में शुद्ध बिकवाल रहे। उन्होंने बुधवार को 1,001.57 करोड़ रुपये मूल्य के शेयर बेचे।

इस बीच अंतरराष्ट्रीय तेल बेंचमार्क ब्रेंट क्रूड 0.21 प्रतिशत गिरकर 84.89 डॉलर प्रति बैरल के भाव पर पहुंच गया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

NAM vs SCO, 3rd T20I Match Prediction: नामीबिया क्रिकेट ग्राउंड में नामीबिया बनाम स्कॉटलैंड के बीच होगा रोमांचक मुकाबला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

Western Railway Jumbo Block: मुंबई की पश्चिम लाइन पर 19 अप्रैल को 5 घंटे का जंबो ब्लॉक, सांताक्रूज़-गोरेगांव के बीच ट्रेन सेवाएं रहेंगी प्रभावित

Mumbai Local Mega Block: मुंबई की सेंट्रल, हार्बर और ट्रांस-हार्बर लाइन पर 19 अप्रैल को रहेगा मेगा ब्लॉक, यात्रियों के लिए रहेगी वैकल्पिक व्यवस्था; चेक डिटेल्स

NAM vs SCO, 3rd T20I Match Live Streaming In India: नामीबिया क्रिकेट ग्राउंड में नामीबिया बनाम स्कॉटलैंड के बीच आज खेला जाएगा तीसरा टी20, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त