जरुरी जानकारी | शुरुआती कारोबार में रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंचा सेंसेक्स, निफ्टी 12,700 के पार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. सकारात्मक वैश्विक संकेतों और विदेशी निवेश में जोरदार बढ़ोतरी के चलते प्रमुख शेयर सूचकांक सेंसेक्स बुधवार को शुरुआती कारोबार के दौरान 350 अंकों से अधिक की तेजी के साथ रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंच गया।

मुंबई, 11 नवंबर सकारात्मक वैश्विक संकेतों और विदेशी निवेश में जोरदार बढ़ोतरी के चलते प्रमुख शेयर सूचकांक सेंसेक्स बुधवार को शुरुआती कारोबार के दौरान 350 अंकों से अधिक की तेजी के साथ रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंच गया।

शुरुआती सत्र में बीएसई सेंसेक्स 43,675.59 की सर्वकालिक ऊंचाई को छूने के बाद 353.60 अंक या 0.82 प्रतिशत बढ़कर 43,631.25 पर कारोबार कर रहा था।

यह भी पढ़े | MP By Election Result 2020: उपचुनाव के रुझान पर बोले कमलनाथ, कांग्रेस को मिलेगी बड़ी जीत.

इसी तरह एनएसई निफ्टी ने भी 12,752.90 की नई ऊंचाई को छुआ। खबर लिखे जाने तक निफ्टी 108.95 अंक या 0.86 प्रतिशत की बढ़त के साथ 12,740.05 पर कारोबार कर रहा था।

सेंसेक्स में सबसे अधिक चार प्रतिशत की तेजी एमएंडएम में रही। इसके अलावा बजाज फाइनेंस, कोटक बैंक, एसबीआई, ओएनजीसी, एलएंडटी, टाटा स्टील, बजाज फिनसर्व और मारुति भी तेजी के साथ कारोबार कर रहे थे।

यह भी पढ़े | Bihar Assembly Election Results 2020: बिहार विधानसभा और 11 राज्यों के उपचुनाव के नतीजें ECI की वेबसाइट, ऐप पर कैसे देखें?.

दूसरी ओर इंडसइंड बैंक, एचयूएल, पॉवरग्रिड, टाइटन और नेस्ले इंडिया में गिरावट देखने को मिली।

पिछले सत्र में सेंसेक्स 680.22 अंक या 1.60 प्रतिशत चढ़कर पहली बार 43,000 के स्तर के ऊपर 43,277.65 पर बंद हुआ था। निफ्टी भी 170.05 अंक या 1.36 प्रतिशत बढ़कर 12,631.10 के रिकॉर्ड स्तर पर बंद हुआ था।

शेयर बाजार के अस्थाई आंकड़ों के मुताबिक विदेशी संस्थागत निवेशकों ने मंगलवार को सकल आधार पर 5,627.32 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे।

रिलायंस सिक्योरिटीज में संस्थागत कारोबार के प्रमुख अर्जुन यश महाजन ने कहा कि भारत के साथ ही प्रमुख एशियाई बाजारों में तेजी देखने को मिल रही है।

उन्होंने कहा कि इसके अलावा बिहार में राजग की जीत और अच्छे तिमाही नतीजों से बाजार को बल मिला।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा सनराइजर्स हैदराबाद बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Scorecard: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में शुभमन गिल ने कोलकाता नाइट राइडर्स के उम्मीदों पर फेरा पानी, 5 विकेट से मिली करारी हार; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 27वें मुकाबले में जीत की राह पर लौटना चाहेंगी सनराइजर्स हैदराबाद और चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी